Loading
Sunday, November 15, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने पटना साहिब रेलवे स्टेशन से पटना घाट तक 1.5 किलोमीटर लंबे संपर्क पथ के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने पटना साहिब रेलवे स्टेशन से पटना घाट तक 1.5 किलोमीटर लंबे संपर्क पथ के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
by
Arun Pandey,
November 14, 2026
in
बिहार
जेपी गंगा पथ अंतर्गत पटना साहिब रेलवे स्टेशन से पटना घाट तक निर्माणाधीन संपर्क पथ का निर्माण कार्य समय सीमा के अंदर पूर्ण करें:- सम्राट
मुख्य बिंदु :-
पटना साहिब रेलवे स्टेशन को जे
पी गंगा पथ से मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी। आरओबी के माध्यम से जेपी गंगा पथ को नए एनएच-30 से जोड़ा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य में तेजी लाने एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
पटना, 14 नवम्बर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज पटना सिटी के समीप जेपी गंगा पथ अंतर्गत पटना साहिब रेलवे स्टेशन से पटना घाट तक निर्माणाधीन संपर्क पथ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव श्री पंकज कुमार पाल ने इस परियोजना के निर्माण कार्य से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस संपर्क पथ की कुल लंबाई 1.5 किलोमीटर है तथा इसके निर्माण पर 52.54 करोड़ रुपये की लागत निर्धारित है। इस परियोजना का कार्य 5 अप्रैल 2025 को प्रारंभ हुआ था। इस संपर्क पथ की शुरुआत पटना साहिब रेलवे स्टेशन से होती है और यह पटना घाट में जेपी गंगा पथ के पटना घाट संपर्कता पर समाप्त होता है। इस परियोजना के तहत अशोक राजपथ पर फ्लाईओवर का भी निर्माण किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संपर्क पथ के निर्माण से पटना साहिब रेलवे स्टेशन की जेपी गंगा पथ से सीधी कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी। साथ ही अशोक राजपथ एवं मारूफगंज मंडी क्षेत्र में लगने वाले जाम की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी। यह संपर्क पथ दलहट्टा, चरखीपर सहित आसपास के क्षेत्रों को भी बेहतर सड़क संपर्कता प्रदान करेगा। इसके अतिरिक्त पटना साहिब रेलवे स्टेशन पर आर०ओ०बी० के माध्यम से जेपी गंगा पथ को नए एनएच-30 से भी जोड़ा जाएगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों को बेहतर सड़क एवं यातायात सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस संपर्क पथ के निर्माण से पटना सिटी के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुगम होगी।
निरीक्षण के दौरान पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव श्री पंकज कुमार पाल, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव श्री अनिमेष पराशर, नगर आयुक्त श्री यशपाल मीणा, जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise