Loading
Sunday, November 15, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
छठ महापर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री ने भोजपुर जिला के तरारी स्थित प्राचीन देव सूर्य मंदिर के विकास कार्यों का किया उद्घाटन
छठ महापर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री ने भोजपुर जिला के तरारी स्थित प्राचीन देव सूर्य मंदिर के विकास कार्यों का किया उद्घाटन
छठ महापर्व के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से सराबोर हुआ वातावरण
by
Arun Pandey,
November 14, 2026
in
बिहार
> भगवान सूर्य ऊर्जा के शाश्वत स्रोत हैं, बिहार में सदियों से होती आ रही है सूर्य भगवान की उपासना-सम्राट
मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भोजपुर जिले के तरारी स्थित प्राचीन देव सूर्य मंदिर के 14.78 करोड़ रुपये की लागत से कराए गए विकास कार्यों का उद्घाटन किया।
बिहार में सदियों से सूर्य उपासना की परंपरा रही है। छठ महापर्व हमारी लोक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने का दिया निर्देश। सभी लोगों से छठ महापर्व को शांति और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की।
भोजपुर जिला अंतर्गत देव सूर्य मंदिर, तरारी में काफी पुरानी मूर्तियां अवस्थित हैं। इस परिसर का विकास होने से पर्यटकों का आगमन बढ़ेगा तथा स्थानीय रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
पटना, 14 नवम्बर 2026 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 14.78 करोड़ रूपये की लागत से भोजपुर जिला अंतर्गत देव सूर्य मंदिर परिसर तरारी, के विकास कार्यों का रिमोर्ट के माध्यम से उद्घाटन किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम में सभी का स्वागत करता हूँ। आज छठ महापर्व का दूसरा दिन है, भगवान सूर्य नारायण के श्रीचरणों में नमन करते हुए समस्त राज्यवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ। आज 14.78 करोड़ रूपये की लागत से भोजपुर जिला अंतर्गत देव सूर्य मंदिर परिसर
तरारी, के विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया है। यह तरारीवासियों सहित हम सभी के लिए प्रसन्नता की बात है। इस अवसर पर पर्यटन विभाग को भी बधाई देता हूँ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देव सूर्य मंदिर अत्यंत प्राचीन एवं धार्मिक आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान सूर्य की आराधना के लिए पहुंचते हैं। भोजपुर जिला अंतर्गत देव सूर्य मंदिर, तरारी में काफी पुरानी मूर्तियां अवस्थित हैं। इस परिसर का विकास होने से धार्मिक पर्यटकों का आगमन बढ़ेगा तथा स्थानीय रोजगार के अवसर सृजित होंगे। मंदिर के विकास कार्यों से आम लोगों एवं श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी, इससे इस धार्मिक स्थल की महत्ता और बढ़ेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व बिहार का अपना प्रमुख पर्व है। बिहार में सदियों से भगवान सूर्य की उपासना की परंपरा रही है। भगवान सूर्य ऊर्जा के शाश्वत स्रोत हैं और समस्त सृष्टि को जीवन एवं ऊर्जा प्रदान करते हैं। छठ महापर्व हमारी गहरी आस्था, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। इस महापर्व में लोग पूरी श्रद्धा एवं निष्ठा के साथ भगवान भास्कर की आराधना करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों के विकास के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के माध्यम से विभिन्न घाटों का निर्माण एवं विकास कराया जा रहा है, ताकि छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं को पर्व के दौरान बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व के दौरान सभी लोग सुरक्षित रहें और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हों, इसके लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से अपील की कि वे छठ महापर्व को पूरी श्रद्धा, शांति और सद्भाव के साथ मिल-जुलकर मनाएं। उन्होंने भगवान भास्कर से प्रार्थना की कि उनकी कृपा से बिहार निरंतर प्रगति एवं समृद्धि के पथ पर आगे बढ़े और विकसित भारत का संकल्प साकार हो।
कार्यक्रम में पर्यटन विभाग के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया। श्री लोकेश कुमार सिंह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से देवग्राम में सूर्य मंदिर परिसर के विकास कार्यों से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस परिसर में मंगल भवन (जी+1) का निर्माण कराया गया है इससे शादी-विवाह एवं मांगलिक कार्य करने में लोगों को सहूलियत होगी तथा श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को ठहरने एवं विश्राम करने की सुविधा होगी। छठ घाट का निर्माण कराया गया है, इससे लोगों को छठ महापर्व करने में सुविधा होगी तथा मंदिर परिसर सुंदर एवं आकर्षक दिखेगा। मंदिर परिसर की चहारदिवारी सहित पाथ-वे एवं मुख्य द्वार का आकर्षक ढंग से निर्माण कराया गया है जो पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगा।
प्रेस नोट
प्रकाशनार्थ / प्रसारणार्थ
स्थान : पटना, बिहार
तिथि : 14 नवंबर, 2025
छठ महापर्व के पावन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से सराबोर हुआ वातावरण, पारंपरिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ खरना का अनुष्ठान
पटना। लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ के दूसरे दिन खरना के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री नितिन नबीन के पटना स्थित 3, टेलर रोड आवास पर पारंपरिक विधि-विधान एवं पूरे श्रद्धा-भक्तिभाव के साथ खरना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छठ महापर्व की पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं धार्मिक मान्यताओं का विशेष ध्यान रखते हुए खरना का प्रसाद तैयार किया गया। पूरे आवासीय परिसर में भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।
खरना के इस पावन अवसर पर बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) श्री सैयद अता हसनैन, मुख्यमंत्री माननीय श्री सम्राट चौधरी ,केंद्रीय मंत्री माननीय श्री चिराग पासवान जी सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि, पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं शुभचिंतक उपस्थित हुए। सभी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री नितिन नबीन के आवास पर पहुंचकर खरना का प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री नितिन नबीन ने कहा कि यह अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि युवा पीढ़ी ने इस पावन पर्व को पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ अपनाया है। नई पीढ़ी द्वारा छठ की परंपराओं एवं मान्यताओं को आत्मसात किए जाने के परिणामस्वरूप आज यह महापर्व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है।
उन्होंने आगे कहा कि बिहार के अनेक युवा शिक्षा एवं रोजगार के सिलसिले में अमेरिका सहित देश-विदेश के विभिन्न शहरों में रहते हैं, लेकिन उन्होंने अपनी परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत को कभी नहीं छोड़ा। यही कारण है कि आज छठ महापर्व की गूंज केवल देश में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है। बिहार से बाहर रहने वाले लोग भी उसी श्रद्धा, उत्साह एवं उल्लास के साथ इस महापर्व को मनाते हैं। विशेष बात यह है कि अब केवल बिहारवासी ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों एवं क्षेत्रों के लोग भी पूरी आस्था और भक्तिभाव के साथ छठ महापर्व मनाने लगे हैं।
उन्होंने छठी मइया से कामना करते हुए कहा कि बिहार सहित पूरे देश के सभी लोग स्वस्थ एवं निरोग रहें। सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि बनी रहे, चहुंमुखी विकास हो तथा हमारा देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे। इस पावन अवसर पर उन्होंने समस्त देशवासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ के दूसरे दिन खरना के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री नितिन नबीन के पटना स्थित 3, टेलर रोड आवास पर पारंपरिक विधि-विधान एवं पूरे श्रद्धा-भक्तिभाव के साथ खरना का आयोजन किया गया।
खरना के इस पावन अवसर पर बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) श्री सैयद अता हसनैन, मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ,केंद्रीय मंत्री माननीय श्री चिराग पासवान सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि, पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं शुभचिंतक उपस्थित हुए। सभी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन के आवास पर पहुंचकर खरना का प्रसाद ग्रहण किया।
बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार द्वारा छठ महापर्व के पावन अवसर पर अपने सरकारी आवास, 03 सर्कुलर रोड, पटना में खरना प्रसाद हेतु आमंत्रण दिया गया। इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल श्री सय्यद अता हसनैन, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधान परिषद के सभापति डॉ राम वचन राय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, सांसद रविशंकर प्रसाद, सांसद भीम सिंह चन्द्रवंशी,पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चन्द्रवंशी,मंत्री रामकृपाल यादव, संजय सिंह एवं निशांत कुमार, महापौर सीता साहू, विधायक ऋतुराज सिन्हा एवं अनंत सिंह तथा जिला परिषद अध्यक्ष स्तुति गुप्ता सहित अनेक गणमान्य अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों का आगमन हुआ।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise