Loading
Wednesday, November 11, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
मुख्यमंत्री ने भगवान चित्रगुप्त जी महाराज की पूजा-अर्चना कर राज्य के विकास, सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की
मुख्यमंत्री ने भगवान चित्रगुप्त जी महाराज की पूजा-अर्चना कर राज्य के विकास, सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की
by
Arun Pandey,
November 11, 2026
in
बिहार
पटना, 11 नवम्बर . मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी जाकर भगवान चित्रगुप्त जी महाराज की पूजा-अर्चना की एवं राज्य के विकास, सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की। ठाकुरबाड़ी चित्रगुप्त पूजा समिति, गर्दनीबाग द्वारा आयोजित सामाजिक समरसता सहभोज कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री शामिल हुये और लोगों को प्रसाद वितरित किया।
मुख्यमंत्री ने कंकड़बाग के अशोकनगर स्थित प्रेम त्रिलोकी सामुदायिक भवन तथा अनीसाबाद के साकेत विहार में भी श्री चित्रगुप्त जी महाराज की पूजा-अर्चना की।
मुख्यमंत्री ने चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी।
मुख्यमंत्री को चित्रगुप्त पूजा समितियों की ओर से अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सांसद श्री रविशंकर प्रसाद, बिहार विधान परिषद् के पूर्व सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह, विधायक श्री संजीव चौरसिया, विधान पार्षद श्री संजय मयूख, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष सह गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी प्रबंध न्यास समिति के अध्यक्ष श्री रणवीर नंदन सहित गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी, अशोक नगर एवं अनीसाबाद पूजा समितियों के सदस्यगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.

Advertise