Loading
Wednesday, November 11, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
आधुनिक बिहार के शिल्पकार एवं संविधान सभा के प्रथम अंतरिम अध्यक्ष स्व. डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा की जयंती

by
Arun Pandey,
November 10, 2026
in
बिहार
आधुनिक बिहार के शिल्पकार एवं संविधान सभा के प्रथम अंतरिम अध्यक्ष स्व. डॉ.
सच्चिदानंद सिन्हा की जयंती के अवसर पर श्रीमती राधिका सिन्हा इंस्टीच्यूट एवं सच्चिदानंद सिन्हा लाइब्रेरी परिसर में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने स्व. डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि दी।
उधर
*
डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा जी की जयंती के अवसर पर आज बिहार विधान सभा के विस्तारित भवन स्थित सभागार में आयोजित समारोह में बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, बिहार विधान परिषद् के माननीय कार्यकारी सभापति डॉ. राम वचन राय, बिहार विधान परिषद् के माननीय सदस्य प्रो० राजेंद्र प्रसाद गुप्ता एवं श्री जनक राम ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि 10 नवम्बर, 1871 को आरा में जन्मे डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा जी प्रख्यात अधिवक्ता, निर्भीक पत्रकार एवं दूरदर्शी शिक्षाविद् थे। पृथक बिहार के गठन में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। 9 दिसम्बर, 1946 को संविधान सभा की पहली बैठक में उन्होंने अंतरिम अध्यक्ष का दायित्व संभालकर संविधान निर्माण की ऐतिहासिक प्रक्रिया का शुभारंभ किया। वे केंद्रीय विधान सभा के प्रथम भारतीय उपाध्यक्ष तथा पटना विश्वविद्यालय के कुलपति भी रहे। वर्ष 1924 में ‘सिन्हा लाइब्रेरी’ की स्थापना कर उन्होंने शिक्षा एवं ज्ञान के प्रसार में उल्लेखनीय योगदान दिया।
उन्होंने कहा कि डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा जी का जीवन संवैधानिक मर्यादाओं, लोकतांत्रिक मूल्यों और बिहार के स्वाभिमान के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उनके सपनों के शिक्षित, समृद्ध और स्वाभिमानी बिहार का निर्माण करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने सभी से संविधान की मूल भावना एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात करते हुए विकसित बिहार के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
समारोह को संबोधित करते हुए बिहार विधान परिषद् के माननीय कार्यकारी सभापति डॉ. राम वचन राय ने कहा कि डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा जी ने बंगाल से बिहार को अलग करने की मांग के माध्यम से बिहार की विशिष्ट पहचान और क्षेत्रीय अस्मिता की नींव मजबूत की। उन्होंने डॉ. सिन्हा और मौलाना मजहरुल हक के ऐतिहासिक योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों का महात्मा गांधी जी से भी निकट संबंध रहा था। उन्होंने कहा कि विस्मृतियों के इस दौर में डॉ. सिन्हा जी को स्मरण करना सराहनीय बात है।
बिहार विधान परिषद् के माननीय सदस्य प्रो. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा जी के प्रयासों से ही आधुनिक बिहार के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। बिहार और विशेषकर पटना को उनकी दूरदृष्टि का महत्वपूर्ण लाभ मिला। पूर्व मंत्री एवं बिहार विधान परिषद् के माननीय सदस्य श्री जनक राम ने भी डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को उनके ऐतिहासिक योगदान से परिचित कराने के लिए उनके जीवन और कार्यों को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर सभा सचिवालय के प्रभारी सचिव श्री संजय कुमार सिंह सहित सभा सचिवालय के अन्य पदाधिकारीगण, मीडिया के प्रतिनिधिगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन श्री रणविजय रौशन ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रशाखा पदाधिकारी श्रीमती कनुप्रिया मिश्रा ने किया।
सिन्हा मुख्यमंत्री ने स्व० डॉ० सच्चिदानंद सिन्हा की जयंती के अवसर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
पटना, 10 नवम्बर 2026 :- स्व० डॉ० सच्चिदानंद सिन्हा जी की जयंती के अवसर पर श्रीमती
राधिका सिन्हा इंस्टीच्यूट एवं सच्चिदानंद सिन्हा लाइब्रेरी परिसर में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने स्व० डॉ० सच्चिदानंद सिन्हा जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्रीमती शीला कुमारी, राज्यसभा सांसद डॉ० भीम सिंह, विधायक श्री श्याम रजक, पूर्व विधान पार्षद श्री हरेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी स्व० डॉ० सच्चिदानंद सिन्हा जी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्र गान, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन भी किया गया।
उधर.*बिहार विधान सभा सचिवालय*
*प्रेस विज्ञप्ति*
*दिनांक– 10/11/2026*
*डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा का योगदान अविस्मरणीय : डॉ. प्रेम कुमार*
*डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा जी ने बिहार को दी विशिष्ट पहचान : डॉ. प्रेम कुमार*
आधुनिक बिहार के शिल्पकार एवं संविधान सभा के प्रथम अंतरिम अध्यक्ष डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा जी की जयंती के अवसर पर आज बिहार विधान सभा के विस्तारित भवन स्थित सभागार में आयोजित समारोह में बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, बिहार विधान परिषद् के माननीय कार्यकारी सभापति डॉ. राम वचन राय, बिहार विधान परिषद् के माननीय सदस्य प्रो० राजेंद्र प्रसाद गुप्ता एवं श्री जनक राम ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि 10 नवम्बर, 1871 को आरा में जन्मे डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा जी प्रख्यात अधिवक्ता, निर्भीक पत्रकार एवं दूरदर्शी शिक्षाविद् थे। पृथक बिहार के गठन में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। 9 दिसम्बर, 1946 को संविधान सभा की पहली बैठक में उन्होंने अंतरिम अध्यक्ष का दायित्व संभालकर संविधान निर्माण की ऐतिहासिक प्रक्रिया का शुभारंभ किया। वे केंद्रीय विधान सभा के प्रथम भारतीय उपाध्यक्ष तथा पटना विश्वविद्यालय के कुलपति भी रहे। वर्ष 1924 में ‘सिन्हा लाइब्रेरी’ की स्थापना कर उन्होंने शिक्षा एवं ज्ञान के प्रसार में उल्लेखनीय योगदान दिया।
उन्होंने कहा कि डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा जी का जीवन संवैधानिक मर्यादाओं, लोकतांत्रिक मूल्यों और बिहार के स्वाभिमान के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उनके सपनों के शिक्षित, समृद्ध और स्वाभिमानी बिहार का निर्माण करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने सभी से संविधान की मूल भावना एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को आत्मसात करते हुए विकसित बिहार के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
समारोह को संबोधित करते हुए बिहार विधान परिषद् के माननीय कार्यकारी सभापति डॉ. राम वचन राय ने कहा कि डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा जी ने बंगाल से बिहार को अलग करने की मांग के माध्यम से बिहार की विशिष्ट पहचान और क्षेत्रीय अस्मिता की नींव मजबूत की। उन्होंने डॉ. सिन्हा और मौलाना मजहरुल हक के ऐतिहासिक योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों का महात्मा गांधी जी से भी निकट संबंध रहा था। उन्होंने कहा कि विस्मृतियों के इस दौर में डॉ. सिन्हा जी को स्मरण करना सराहनीय बात है।
बिहार विधान परिषद् के माननीय सदस्य प्रो. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा जी के प्रयासों से ही आधुनिक बिहार के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। बिहार और विशेषकर पटना को उनकी दूरदृष्टि का महत्वपूर्ण लाभ मिला। पूर्व मंत्री एवं बिहार विधान परिषद् के माननीय सदस्य श्री जनक राम ने भी डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को उनके ऐतिहासिक योगदान से परिचित कराने के लिए उनके जीवन और कार्यों को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर सभा सचिवालय के प्रभारी सचिव श्री संजय कुमार सिंह सहित सभा सचिवालय के अन्य पदाधिकारीगण, मीडिया के प्रतिनिधिगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन श्री रणविजय रौशन ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रशाखा पदाधिकारी श्रीमती कनुप्रिया मिश्रा ने किया।
सिन्हा मुख्यमंत्री ने स्व० डॉ० सच्चिदानंद सिन्हा जी
श्रीमती कनुप्रिया मिश्रा ने किया।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.

Advertise