Loading
Monday, September 14, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
आज का पंचांग - राशिफल 14 सितम्बर, 2026
आज का पंचांग - राशिफल 14 सितम्बर, 2026
by
Arun Pandey,
September 13, 2026
in
पंचांग-राशिफल
श्री गणेशाय नम:!!दैनिक पंचांग!!
☀ 14 - सितम्बर,2026
☀ पंचांग
🔅 तिथि तृतीया 07:14 AM
🔅 नक्षत्र चित्रा 03:16 PM
🔅 करण :
गर 07:08 AM
वणिज 07:08 AM
🔅 पक्ष शुक्ल
🔅 योग ब्रह्म 12:46 PM
🔅 वार सोमवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 05:53 AM
🔅 चन्द्रोदय 08:24 AM
🔅 चन्द्र राशि तुला
🔅 सूर्यास्त 06:07 PM
🔅 चन्द्रास्त 07:40 PM
🔅 ऋतु शरद
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1948 पराभव
🔅 कलि सम्वत 5128
🔅 दिन काल 12:20 PM
🔅 विक्रम सम्वत 2083
🔅 मास अमांत भाद्रपद
🔅 मास पूर्णिमांत भाद्रपद
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 11:20:22 - 12:09:45
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त 12:09 PM - 12:59 PM
🔅 कंटक 08:02 AM - 08:52 AM
🔅 यमघण्ट 11:20 AM - 12:09 PM
🔅 राहु काल 07:07 AM - 08:39 AM
🔅 कुलिक 02:37 PM - 03:27 PM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 09:41 AM - 10:30 AM
🔅 यमगण्ड 10:12 AM - 11:45 AM
🔅 गुलिक काल 01:17 PM - 02:50 PM
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल पूर्व
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
🔅 मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु, मकर
❤️💛विशेष ~ हरितालिका व्रत [तीज], गौरी तृतीया [उड़ीसा], चन्द्रोदय व्यापिनी चतुर्थी, ढेलहिया चौथ, वैनायकी वरद् श्रीगणेश चतुर्थी व्रत, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र मे सूर्य का प्रवेश दिन 01:22 से।💛❤️
पं. प्रेम सागर पाण्डेय
नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष परामर्श } रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना
निःशुल्क परामर्श ~ शनिवार
दूरभाष ~ 9122608219
9229042909
❤️14सितम्बर2026,सोमवा❤️
मेष (Aries): आर्थिक और व्यवसायिक दृष्टिकोण से लाभदायी रहेगा दिन। धन लाभ के साथ आप लंबी अवधि के लिए धन का आयोजन भी कर पाएंगे। अगर आप व्यापार के साथ जुडे़ हुए हों तो उसके विस्तार की योजना बना पाएंगे। शरीर और मन से तरोताजा महसूस करेंगे। आपका दिन मित्रों व स्वजनों के साथ आनंद-प्रमोद में बीतेगा। छोटी यात्रा या प्रवास भी हो सकता है। आज आप कोई धार्मिक या पुण्य का काम करेंगे। आज का दिन आपके लिए शुभ है।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
वृषभ (Tauras): आप अपनी वाणी से किसी को मंत्रमुग्ध कर लाभ ले पाएंगे तथा मेलजोल के सम्बंध बना सकेंगे। आपकी वैचारिक समृद्धि में बढ़ोतरी होगी, तथा आप का मन प्रफुल्लित रहेगा। आप किसी शुभ कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। आज मेहनत की अपेक्षा परिणाम कम मिलने पर भी दृढतापूर्वक आगे बढ़ पाएंगे। धन की व्यवस्थित योजना बनाने के लिए आज का दिन अनुकूल है।
शुभ रंग = आसमानी
शुभ अंक : 7
मिथुन (Gemini): आज आपके मन में भांति-भांति के विचारों की तरंगे उठेंगी। आप उन विचारों में खोए रहेंगे। बौद्धिक कार्यों में जुड़ना पड़ेगा, लेकिन वाद-विवाद में न उतरें। आज आप संवेदनशील रहेंगे। विशेषकर माता एवं स्त्री सम्बंधित विषयों में अधिक भावुक रहेंगे। प्रवास के योग रहने पर भी यथासंभव प्रवास को टालें। तरल पदार्थों के मामले में सावधानी बरतें । मानसिक थकान की अनुभूति रहेगी एवं विचारो में असमंजस रहेगा।
शुभ रंग = केशरी
शुभ अंक : 6
कर्क (Cancer): आज नए कार्य प्रारंभ करने के लिए दिन शुभ है। मित्र एवं स्वजनों से भेंट होगी। प्रियजनों से सुख एवं आनंदप्राप्ति होगी। पर्यटन के लिए मित्र तथा परिवारजनों के साथ योजना बन सकती है। मन में प्रसन्नता छाई रहेगी। आज किए गए कार्य में सफलता प्राप्त होने के योग हैं। नौकरी या व्यापार में प्रतिस्पर्धीयों पर विजय प्राप्त करेंगे। आर्थिक लाभ होगा। सामाजिक मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
सिंह (Leo): आज का आपका दिन मध्यम फलदायी कहा जा सकता है, परंतु आर्थिक रूप से लाभदायी रहेगा। व्यय अधिक होगा। दूर के लोगों से संदेश-व्यवहार से लाभ होगा। आज परिवारवालों का अच्छा सहकार मिलेगा। स्त्री मित्र भी आपके सहायक होंगे। आंख या दांत सम्बंधि पीड़ा में राहत का अनुभव होगा। उत्तम भोजन प्राप्त होने के योग हैं। आप अपनी मधुर वाणी से किसी का भी मन जीत लेंगे। कार्यो में सफलता मिलने की संभावना है।
शुभ रंग = गुलाबी
शुभ अंक : 1
कन्या (Virgo): आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। विचारों की समृद्धि बढ़ेगी। लाभकारी तथा मेलजोल भरे संबंध आप वाणी की सहायता से बना सकेंगे। व्यावसायिक रुप से दिन लाभदायी रहेगा। आप का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक लाभ ले सकेंगे। सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। आनंददायी प्रवास होगा। उत्तम वैवाहिक सुख की अनुभूति होगी।
शुभ रंग = हरा
शुभ अंक : 3
तुला (Libra): आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए सूचित करते हैं। असंयमित या अविचारी वर्तन आपको परेशानी में डाल सकता है। अतः ऐसे व्यवहार से बचें। दुर्घटना से सावधान रहें। खर्च अधिक रहेगा। व्यावसायिक व्यक्तियों के साथ उग्र विवाद होने की संभावना है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद में ना फंसे। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सावधानी बरतें। सगे-सम्बंधियों के साथ अनबन के योग हैं। आध्यात्मिकता से सहायता मिल सकती है।
शुभ रंग = हरा
शुभ अंक : 3
वृश्चिक (Scorpio): आपका आज का दिन लाभदायी रहेगा। नौकरी-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। मित्रों के साथ भेंट हो सकती है तथा प्राकृतिक स्थल पर घूमने की योजना भी बन सकती है। विवाह योग्य युवक-युवतियों को योग्यपात्र मिल सकते हैं। पुत्र तथा पत्नी से लाभ होगा। विशेषकर स्त्री मित्रों से आज लाभ होगा। उपहार मिलने के योग हैं। उपरी अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
धनु (Sagittarius): आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज आप आर्थिक मामलों में उचित योजना बना सकेगें। अन्य लोगों की सहायता करने का प्रयत्न करेंगे। हर एक कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होगा। व्यापार-विषयक योजना बनेगी। आनंद-प्रमोद के साथ दिन बीतेगा। व्यापार के हेतु प्रवास की संभावना है। उच्च पदाधिकारियों से लाभ होगा। पदोन्नति के योग हैं व मान-सम्मान बढ़ेगा। पिता एवं बड़े-बुजुर्गों से लाभ होगा।
शुभ रंग = लाल
शुभ अंक : 5
मकर (Capricorn): आज का आपका दिन मध्यम फलदायी रहेगा ऐसा प्रतीत होता है परंतु बौद्धिक कार्य करने के लिए आज का दिन शुभ है। आज लेखन प्रवृत्ति या साहित्य से जुड़ी कोई भी प्रवृत्ति अच्छी तरह से निभा पाएंगे। इसके लिए आप योजना भी बना सकेगें । सरकारी कार्यों में परिस्थिति प्रतिकूल महसूस होगी। शरीर में हल्की थकान रहेगी और मानसिक हालत भी ठीक नहीं रहेगी।
शुभ रंग = केशरी
शुभ अंक : 6
कुंभ (Aquarius): आज अत्याधिक विचारों से मानसिक थकावट का अनुभव करेंगे। मन में क्रोध की भावना रहेगी जिसे दूर करने के प्रयास से अनिष्ट से बच सकेंगे। चोरी, अनैतिक कृत्यों से, निषेधात्मक कार्यों तथा नकारात्मक विचारों से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। परिवार में किसी के विवाह होने की संभावना है। खर्च में वृद्धि होने के कारण हाथ तंग रहेगा। ईश्वर का नाम जप मन को शांत करेगा।
शुभ रंग = आसमानी
शुभ अंक : 6
मीन (Pisces): आज के दिन आपके अंदर छुपे लेखक या कलाकार को अपनी कला दिखाने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में भागीदारी के लिए शुभ समय है। प्रतिदिन के क्रियाकलापों से निकल कर आप अपना समय आमोद प्रमोद में बीता सकेगें। स्वजन, मित्र के साथ पार्टी या पिकनिक का आयोजन होगा। नाटक, सिनेमा, मनोरंजन स्थल पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। यश-कीर्ति में वृद्धि होगी।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise