Loading
Monday, April 20, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
23-24 अप्रैल को मनाया जाएगा महात्मा सुशील का २४ वाँ महानिर्वाण महोत्सव
23-24 अप्रैल को मनाया जाएगा महात्मा सुशील का २४ वाँ महानिर्वाण महोत्सव
by
Arun Pandey,
April 20, 2026
in
बिहार
होगी 24घंटे की सामूहिक अखण्ड-साधना , अमेरिका से आज पहुँचेंगे बड़े भैया संजय कुमार
पटना, 20 अप्रैल। अंतर्राष्ट्रीय इस्सयोग समाज के तत्त्वावधान में आगामी 23-24 अप्रैल को, संस्था के संस्थापक एवं सूक्ष्म आंतरिक आध्यात्मिक साधना-पद्धति इस्सयोग के प्रवर्त्तक ब्रह्मलीन सदगुरुदेव महात्मा सुशील कुमार का 24वाँ महानिर्वाण पूरी श्रद्धा एवं भक्ति से मनाया जाएगा। संस्था की अध्यक्ष और तत्त्वज्ञानी सदगुरुमाता माँ विजया जी की दिव्य उपस्थिति में 23अप्रैल को प्रातः 9 बजे दीप-प्रज्वलन और आधे घंटे की आह्वान-साधना के पश्चात 24 घंटे की अखण्ड सामूहिक साधना आरम्भ होगी, जो अगले दिन 10 बजे आरती के साथ संपन्न होगी। समारोह में भाग लेने के लिए संस्था के उपाध्यक्ष (मुख्यालय) पूज्य बड़े भैया श्रीश्री संजय कुमार अमेरिका से 21 अप्रैल को पटना पहुँचेगे।
यह जानकारी देते हुए संस्था के संयुक्त सचिव डा अनिल सुलभ ने बताया है कि इस अवसर पर संस्था द्वारा प्रकाशित त्रैमासिक-पत्रिकाइस्सयोग संदेश का महानिर्वाण विशेषांक का भी लोकार्पण किया जाएगा। अखण्ड साधना के साथ 24 घंटे का अखण्ड भजन-संकीर्तन भी किया जाएगा, जिसमें संसार के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले इस्सयोगी-साधक सम्मिलित होंगे।
अगले दिन 24 अप्रैल को पूर्वाहन 10 बजे अखण्ड-साधना एवं अखण्ड-भजन का समापन होगा, जिसके पश्चात हवन-यज्ञ सम्पन्न होगा। माताजी के आशीर्वचन के पूर्व क्रमशः छोटे भैया श्री संदीप कुमार एवं बड़े भैया श्रीश्री संजय कुमार के उदबोधन होंगे। इस अवसर पर चयनित प्रतिभाशाली इस्सयोगियों को महात्मा सुशील कुमार माँ विजया प्रोत्साहन-पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। अंतर्राष्ट्रीय इस्सयोग समाज की कार्यसमिति की बैठक और महाप्रसाद के साथ दो दिवसीय यह दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव संपन्न होगा, जिसमें देश-विदेश के पाँच हज़ार से अधिक साधक-साधिकाएँ पूर्व निर्धारित अलग-अलग समय में प्रतिभाग करेंगे।
समारोह में संस्था के सचिव कुमार सहाय वर्मा, संयुक्त सचिव ईं उमेश कुमार, संगीता झा, सरोज गुटगुटिया, लक्ष्मी प्रसाद साहू, शिवम् झा, दीनानाथ शास्त्री, डा मनोज राज, डा द्राशनिका पटेल, डा जेठानंद सोलंकी, अनंत कुमार साहू आदि संस्था के पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise