Loading
Tuesday, June 23, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
सींएम सम्राट चौधरी वोले- मैट्रिक, इंटर के टॉपर विद्यार्थियों का परीक्षाफल घोषित होने के तुरंत बाद उन्हें सम्मानित किया जाय।
सींएम सम्राट चौधरी वोले- मैट्रिक, इंटर के टॉपर विद्यार्थियों का परीक्षाफल घोषित होने के तुरंत बाद उन्हें सम्मानित किया जाय।
by
Arun Pandey,
June 23, 2026
in
बिहार
अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को मेडिकल एवं इंजीनियरिंग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिये आई०आई०टी०, पटना के साथ टाईअप करें :- मुख्यमंत्री
मुख्य बिंदु :-
बी०पी०एस०सी०, यू०पी०एस०सी० में बिहार के सफल अभ्यर्थियों को अभिभावकों के साथ सामूहिक तौर पर सम्मानित किया जाय।
राज्य अन्तर्गत विद्यालयों/छात्रावासों में नामांकित पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के छात्र/छात्राओं या उनके अभिभावकों को किसी प्रकार की असुविधा या सुझाव देने के लिये एक ऑनलाइन पोर्टल बनायें।
पटना 23 जून । मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की समीक्षा की।
बैठक में पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री के० सेंथिल कुमार ने विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं, उपलब्धियों तथा भावी कार्य योजना के संबंध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक प्रगति हेतु कई योजनायें चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं को मेडिकल एवं इंजीनियरिंग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के उद्देश्य से आई०आई०टी०, पटना के साथ टाईअप करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं को सफल होने पर प्रोत्साहित करती है। मैट्रिक, इंटर के टॉपर विद्यार्थियों का परीक्षाफल घोषित होने के तुरंत बाद ही उन्हें सम्मानित किया जाय। बी०पी०एस०सी०, यू०पी०एस०सी० में बिहार के सफल अभ्यर्थियों का अभिभावकों के साथ सामूहिक तौर पर सम्मानित किया जाय, जिससे यहां के बच्चे प्रेरित हो सकें। 10वीं की परीक्षा में प्रथम श्रेणी में उतीर्ण होने वाले छात्र-छात्राओं को जो 10 हजार रूपये की राशि दी जाती है, उसे भी जल्द से जल्द भुगतान किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राज्य अन्तर्गत विद्यालयों/छात्रावासों में नामांकित छात्र/छात्राओं या उनके अभिभावकों को किसी प्रकार की असुविधा या सुझाव देने के लिये एक ऑनलाइन पोर्टल बनायें।
बैठक में पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री श्रीमती रमा निषाद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री के० सेंथिल कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise