Loading
नवादा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल, नाला रोड, गोनावां, नवादा में परम्परागत एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दूर-दूर से आए विभिन्न कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय और आनंदमय बना दिया। वही विद्यालय के प्रिंसिपल रवि रौशन सर ने होली मिलन समारोह में आए हुए सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावक को संबोधित करते हुए बोले कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली मिलन समारोह उत्साह पूर्वक आज मनाया गया ।