Loading
नवादा शहर के नवीन नगर में स्थित आकाश ज्योति पब्लिक स्कूल के तीन विद्यार्थी सैनिक एंट्रेंस एग्जाम में उत्तीर्ण हुए हैं। यह सूचना मिलने पर विद्यालय के निदेशक नीरज कुमार एवं विद्यालय परिवार, अभिभावक और विद्यार्थियों में खुशी का माहौल देखा गया। विद्यालय के बच्चों को मिठाई खिलाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की गयी। 100% रिजल्ट होने पर विद्यार्थियों में खुशी देखी गयी। सैनिक एंट्रेंस परीक्षा में तीन विद्यार्थियों अभय कुमार, समीक्षा कुमारी और शुभम कुमार उत्तीर्ण हुए हैं । विद्यालय के निदेशक नीरज कुमार ने कहा कि विद्यालय के अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाती है। वही एक अच्छा प्लेटफार्म तैयार कर बच्चों किसी प्लेटफार्म पर तैयारी कराई जाती है। वैसे शिक्षक जो प्रतियोगिता क्षेत्र में परिपक्वता रहते है, उसी के अनुसार विद्यालय के बच्चों को पढ़ाई और तैयारी भी कराई जाती है । आज इसी का परिणाम है कि विद्यालय का रिजल्ट 100% होने पर विद्यालय में खुशी देखी जा रही है । बच्चों का भविष्य सवारने का काम करता है जो कि विद्यार्थियों का जो लक्ष्य है। उसका सपना साकार होता है और साथ-साथ माता-पिता का भी जो उद्देश्य होता है वह पूरा होता है । यह रिजल्ट होने पर विद्यालय परिवार गौरवान्वित महसूस करता हैं । विद्यालय के उपनिदेशक रे वी कुमारी ने कहा कि यह विद्यालय शिक्षकों की मेहनत एवं ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा से ड्यूटी का निर्वहन का परिणाम है। बच्चों को उज्जवल भविष्य का सपना साकार करना शिक्षक का ही दायित्व रहता है जो आज देखने को मिला । इस मौके पर विद्यालय परिवार के प्राय: सभी सदस्य मौजूद थे।