Loading
Friday, February 27, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
आज का पंचांग - राशिफल 27 फरवरी नवम्बर, 2026
आज का पंचांग - राशिफल 27 फरवरी नवम्बर, 2026
by
Arun Pandey,
February 26, 2026
in
पंचांग-राशिफल
श्री गणेशाय नम: !! दैनिक पंचांग !!
☀ 27 - फरवरी - 2026
☀ पंचांग
🔅 तिथि एकादशी 09:59 PM
🔅 नक्षत्र आर्द्रा 10:30 AM
🔅 करण :
वणिज 11:34 AM
विष्टि 11:34 AM
🔅 पक्ष शुक्ल
🔅 योग आयुष्मान 07:43 PM
🔅 वार शुक्रवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 06:17 AM
🔅 चन्द्रोदय 01:37 PM
🔅 चन्द्र राशि मिथुन
🔅 सूर्यास्त 05:43 PM
🔅 चन्द्रास्त +03:56 AM
🔅 ऋतु वसंत
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1947 विश्वावसु
🔅 कलि सम्वत 5127
🔅 दिन काल 11:34 AM
🔅 विक्रम सम्वत 2082
🔅 मास अमांत फाल्गुन
🔅 मास पूर्णिमांत फाल्गुन
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 11:39:25 - 12:25:45
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त 08:34 AM - 09:20 AM
🔅 कंटक 01:12 PM - 01:58 PM
🔅 यमघण्ट 04:17 PM - 05:03 PM
🔅 राहु काल 10:35 AM - 12:02 PM
🔅 कुलिक 08:34 AM - 09:20 AM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 02:44 PM - 03:31 PM
🔅 यमगण्ड 02:56 PM - 04:23 PM
🔅 गुलिक काल 07:42 AM - 09:08 AM
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल पश्चिम
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद
☀ चन्द्रबल
🔅 मेष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मकर
❤️💛विशेष ~ आमलकी एकादशी व्रत [सभी के लिए], रंगभरी एकादशी, श्रीकाशी विश्वनाथ अबीर से शिवार्चन,श्रृगारोत्सव शोभायात्रा। 💛❤️
पं. प्रेम सागर पाण्डेय
नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष परामर्श } रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना
निःशुल्क परामर्श ~ शनिवार
दूरभाष ~ 9122608219
9229042909
❤️💛 27 फरवरी 2026, शुक्रवार ❤️💛
मेष (Aries): खर्च में संयम रखने की सलाह आपको देते हैं, क्योंकि आज धन खर्च का विशेष योग है। धन संबंधी एवं लेन-देन संबंधी सभी कार्यों में सावधानी रखने की जरूरत है। किसी के साथ विवाद न हो, इसका ध्यान रखें। मित्रों एवं परिवारजनों के साथ मनमुटाव होने की और आरोग्य बिगड़ने की आशंका है। आज का दिन मध्यम फलदायी है।
शुभ रंग = केशरी
शुभ अंक : 6
वृषभ (Tauras) : आज का दिन शुभ फलदायी है। आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी। मानसिक रूप से आज आप वैचारिक स्थिरता की अनुभूति करोगे, जिसके परिणामस्वरुप आप लगन के साथ काम कर पाएँगे। अपना आर्थिक उत्तदायित्व अच्छी तरह से निभा पाएँगे।आर्थिक योजना बना सकेगें। आभूषण, सौंदर्य प्रसाधन और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। परिवार के सदस्यों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। आप के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
शुभ रंग = आसमानी
शुभ अंक : 7
मिथुन (Gemini): आज आपका दिन शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के साथ व्यग्रतापूर्ण तरीके से बीतेगा। शारीरिक कष्ट, विशेषकर आंखों में पीड़ा होने की संभावना है। परिवारजनों और स्नेहियों के साथ कोई घटना घटने की संभावना है। आज कोई भी कार्य बिना विचारे नहीं करने की सलाह देते है। आपकी बात-चीत या व्यवहार से किसी को कोई भ्रम न हो इसका ध्यान रखें। दुर्घटना से संभलना अनिवार्य है। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा। मानसिक चिंता के कारण मन व्यग्र रहेगा। अनुचित कार्यों में शक्ति का व्यय होगा। आध्यात्मिकता और ईश्वरीय शक्ति सहायक सिद्ध होगी।
शुभ रंग = क्रीम
शुभ अंक : 2
कर्क (Cancer) : आज का दिन आपके लिए बहुत लाभकारी है। आपकी आय में वृद्धि होगी। किसी अन्य तरीके से भी आर्थिक लाभ होगा। मित्रों के साथ भेंट होगी। स्त्री मित्रों से विशेष लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। संतान और जीवनसाथी से सुख मिलेगा। विवाह के योग हैं। संतान से मुलाकात होगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। चिंता से मुक्ति का अनुभव करेंगे। मित्रों के साथ किसी प्राकृतिक स्थान पर जाने की योजना बन सकती है। आज का दिन भोजन सुख के लिए अच्छा है।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
सिंह (Leo) : आप के व्यवसाय हेतु आज का दिन बहुत अच्छा एवं श्रेष्ठ है। आज हर काम सफलतापूर्वक संपन्न होगा। उच्च पदाधिकारियों की आप पर कृपादृष्टि रहेगी। आज आपका प्रभुत्व चरम सीमा पर रहेगा। पिता की ओर से लाभ के संकेत है। सरकारी कार्यों में लाभ मिलेगा। आरोग्य अच्छा रहेगा। गृहस्थजीवन मधुरतापूर्ण होगा। जमीन, मकान एवं संपत्ति के सौदे सफल रहेंगे।
शुभ रंग = केशरी
शुभ अंक : 6
कन्या (Virgo) : आज आपका दिन अच्छा रहेगा। सगे-संबंधी के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है। स्त्री मित्रों से लाभ होना संभव है। धार्मिक कार्य तथा धार्मिक यात्रा में व्यस्त रहेंगे। विदेश में रहनेवाले स्नेहिजनों के समाचार से आनंद होगा। भाई-बंधु से लाभ होने की संभावना है। आज का दिन आर्थिक लाभ का दिन है।
शुभ रंग = आसमानी
शुभ अंक : 7
तुला (Libra) : आज आपको नए कार्य की शुरुआत करने की सलाह देते है। भाषा और व्यवहार पर संयम रखना आपके हित में होगा। द्वेष से दूर रहिए और हितशत्रुओं से सावधान रहें । तबीयत का ध्यान रखें। रहस्यमय बातें और गूढ़विद्या के प्रति आप आकर्षित होंगे। आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त करने के लिए अच्छा समय है। संभवतः पानी और स्त्री से दूर रहें। गहन चिंतन के द्वारा मन की शांति प्राप्त कर पाएंगे।
शुभ रंग = क्रीम
शुभ अंक : 2
वृश्चिक (Scorpio): आज आपका दिन कुछ भिन्न तरीके से बीतेगा । स्वयं के लिए आप समय निकाल पाएंगे। मित्रों के साथ घूमना-फिरना, मौज-मस्ती, मनोरंजन, छोटे पर्यटन तथा भोजन और वस्त्र-परिधान इत्यादि से आप बहुत आनंदित रहेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और सम्मानित किये जाने की संभावना है। वाहन सुख प्राप्त होगा। प्रियजन से मुलाकात से मन प्रसन्न रहेगा एवं वैवाहिक सुख का पूर्ण आनंद प्राप्त होगा।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
धनु (Sagittarius): आज आप के लिए आर्थिक लाभ का दिन है। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा, जो कि आपके मन को प्रसन्न रखेगा। नौकरी करनेवाले लोगों को नौकरी से लाभ और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि तथा यश मिलेगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके नीचे कार्य करनेवालों का सहयोग मिलेगा। मातृपक्ष से अच्छे समाचार मिलेंगे। प्रतिस्पर्धिओं पर विजय मिलेगी। अपनी वाणी पर संयम रखिएगा। स्त्री मित्रों से भेंट होगी।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
मकर (Capricorn) : आज आपका मन चिंताग्रस्त और दुविधायुक्त रहेगा। ऐसी मनोदशा में आप किसी भी कार्य में दृढ़ निश्चय नहीं रह पाएंगे। आज के दिन कोई भी महत्त्वपूर्ण कार्य न करें क्योंकि आज भाग्य साथ नहीं देगा। संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। घर में बड़ों का स्वास्थ्य थोड़ा बिगड़ सकता है। कार्यालय में उच्च पदाधिकारियों की अप्रसन्नता का सामना करना पडेगा। निरर्थक व्यय बढ़ेगा। संतानों के साथ मतभेद होंगे।
शुभ रंग = आसमानी
शुभ अंक : 7
कुंभ (Aquarius) : आज आप के स्वभाव में प्रेम छलकेगा। इस कारण मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। धनोपार्जन सम्बंधित योजना बन सकती है। स्त्रियों के आभूषण, वस्त्र, सौंदर्य-प्रसाधन के पीछे धन खर्च होगा। माता से लाभ होने की संभावना है। जमीन, मकान एवं वाहन आदि के सौदों में ध्यान रखना अतिआवश्यक है। विद्योपार्जन करनेवालों को विद्याप्राप्ति में सफलता मिलेगी। स्वभाव में हठीलापन टालिएगा।
शुभ रंग = क्रीम
शुभ अंक : 2
मीन (Pisces) : आज आपका दिन शुभ फलदायी होगा, आपकी सृजनात्मक और कलात्मक शक्तियों में वृद्घि होगी। वैचारिक स्थिरता के कारण आपके कार्य आज अच्छी तरह से संपन्न कर पाएंगे। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन शुभ है। जीवनसाथी के साथ समय अच्छी तरह से बितेगा। मित्रों के साथ छोटे पर्यटन का सफल आयोजन होगा। भाई-बंधुओं से लाभ होगा। कार्य में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान मिलेगा, प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise