Loading
Thursday, February 19, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
आज का पंचांग - राशिफल 19 फरवरी, 2026
आज का पंचांग - राशिफल 19 फरवरी, 2026
by
Arun Pandey,
February 18, 2026
in
पंचांग-राशिफल
श्री गणेशाय नम:!!दैनिक पंचांग!!
☀ 19 - फरवरी - 2026
☀ पंचांग
🔅 तिथि द्वितीया 04:18 PM
🔅 नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद 09:23 PM
🔅 करण :
कौलव 04:01 PM
तैतिल 04:01 PM
🔅 पक्ष शुक्ल
🔅 योग सिद्ध 08:41 PM
🔅 वार गुरूवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 06:22 AM
🔅 चन्द्रोदय 07:20 AM
🔅 चन्द्र राशि कुम्भ
🔅 सूर्यास्त 05:38 PM
🔅 चन्द्रास्त 07:37 PM
🔅 ऋतु वसंत
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1947 विश्वावसु
🔅 कलि सम्वत 5127
🔅 दिन काल 11:23 AM
🔅 विक्रम सम्वत 2082
🔅 मास अमांत फाल्गुन
🔅 मास पूर्णिमांत फाल्गुन
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 11:40:52 - 12:26:26
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त 10:09 AM - 10:55 AM
🔅 कंटक 02:43 PM - 03:28 PM
🔅 यमघण्ट 07:07 AM - 07:53 AM
🔅 राहु काल 01:29 PM - 02:54 PM
🔅 कुलिक 10:09 AM - 10:55 AM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 04:14 PM - 04:59 PM
🔅 यमगण्ड 06:22 AM - 07:47 AM
🔅 गुलिक काल 09:12 AM - 10:38 AM
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल दक्षिण
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
🔅 मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु, कुम्भ
❤️💛विशेष ~ श्रीरामकृष्णपरमहंस जयन्ती, फुलवरिया, शतभिषा नक्षत्र मे सूर्य का प्रवेश रात्रि 09:54 से। 💛❤️
पं. प्रेम सागर पाण्डेय
नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष परामर्श } रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना
निःशुल्क परामर्श ~ शनिवार
दूरभाष ~ 9122608219
9229042909
❤️19 फरवरी ,26, गुरूवार ❤️
मेष (Aries): परिवार और कार्य के क्षेत्र में समझौतापूर्ण व्यवहार संघर्ष टालेंगे। वाणी पर नियंत्रण नहीं होने से किसी के साथ वाद-विवाद होने की संभावना है। स्त्री वर्ग से लाभ होगा। मन की उदासी आपमें नकारात्मक विचार लाएगी। परंतु उन्हें हटा देने की सलाह है। अत्यधिक धन खर्च होगा। खान-पान में संयम रखें।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
वृषभ (Tauras): विचारों की दृढ़ता के साथ आप सावधानीपूर्वक काम करेंगे। व्यवस्थित रूप से आर्थिक विषयों का आयोजन कर सकेंगे। वस्त्र, आभूषण, सौंदर्य प्रसाधनों और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। कौटुंबिक सुख-शांति बनी रहेगी। उत्तम दांपत्य जीवन की अनुभूति करेंगे। धन लाभ की आशा रख सकते हैं।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
मिथुन (Gemini): आपकी वाणी या व्यवहार आज किसी के साथ गलतफहमी पैदा कर सकते हैं। कुटुंबीजनों के साथ खूब संभलकर रहना पड़ेगा। बीमारी या दुर्घटना का योग होने से उस सम्बंध में सावधानी रखें। मान प्रतिष्ठा को हानि पहुंचेगी। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। विशेष रूप से मौज-शौक तथा मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। दिमाग शांत रखने के लिए कहते हैं।
शुभ रंग = केशरी
शुभ अंक : 6
कर्क (Cancer): आर्थिक आयोजनों और नए कार्य की शुरूआत करने के लिए उत्तम दिन है। व्यापार में लाभ, नौकरी में पदोन्नति और आय स्त्रोतों में वृद्धि होने से आप आनंद और संतोष का अनुभव करेंगे। मित्र, पत्नी, पुत्र की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। मांगलिक कार्य होंगे। प्रवास तथा वैवाहिक योग है। उत्तम वैवाहिक सुख का आनंद उठा सकेंगे।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
सिंह (Leo): नौकरी तथा व्यवसाय के क्षेत्र में लाभदायक और सफल दिन है। भरपूर आत्मविश्वास और दृढ़ मनोबल से आपका कार्य सरलतापूर्वक पूरा होगा। उच्च पदाधिकारी आपके काम की कद्र करेंगे। पदोन्नति की संभावना है। पिता से लाभ होगा। जमीन तथा वाहन सम्बंधी कामकाज के लिए अनुकूल समय है। स्पोर्ट्स और कला के क्षेत्र में प्रतिभा प्रदर्शन के लिए उत्तम समय होने के बारे में कहते हैं।
शुभ रंग = लाल
शुभ अंक : 8
कन्या (Virgo): आपका आज का दिन धार्मिक प्रवृत्तियों में व्यतीत होगा। किसी तीर्थ स्थान की मुलाकात का संयोग बनेगा। विदेश गमन के लिए अवसर निर्मित होंगे। भाई-बंधुओं से लाभ होगा। ऑफिस में उच्च पदाधिकारियों से संभलकर रहें। आर्थिक लाभ मिलेगा। शारीरिक मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी।
शुभ रंग = आसमानी
शुभ अंक : 7
तुला (Libra): आकस्मिक धन लाभ का दिन है। आध्यात्मिक प्रवृत्तियां और सिद्धियां प्राप्त करने के लिए उत्तम दिन है। फिर भी नया काम शुरू न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। हितशत्रु आपका अहित करने का प्रयास करेंगे। जलाशय और स्त्री वर्ग से सचेत रहें। ईश्वरभक्ति और गहरी चिंतन शक्ति मन को शांति देगी।
शुभ रंग = आसमानी
शुभ अंक : 7
वृश्चिक (Scorpio): दैनिक घटना चक्र की प्रवृत्तियों में आज परिवर्तन आएगा। आज आप मौज-मस्ती और मनोरंजन के मूड में होंगे। इसमें मित्रों, कुटुंबीजनों का साथ मिलेगा। सार्वजनिक जीवन में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए वस्त्र परिधान और वाहन सुख की प्राप्ति होगी। भागीदारी से लाभ होगा। दांपत्य जीवन के उत्तम क्षणों का अनुभव करेंगे। प्रिय व्यक्ति की मुलाकात और धन लाभ होगा।
शुभ रंग = पींक
शुभ अंक : 1
धनु (Sagittarius): नौकरीपेशा वर्ग के लिए लाभ का दिन है। आर्थिक लाभ की संभावना है। घर में आनंद का वातावरण रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कार्य में सफलता और यश की प्राप्ति होगी। विरोधी और हितशत्रु अपनी चाल में नाकामयाब साबित होंगे। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात होगी। श्रीनारायण का आशीर्वाद आपके साथ है।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
मकर (Capricorn): कला तथा साहित्य के क्षेत्र में रुचि रखनेवाले व्यक्ति आज अपने कार्यक्षेत्र में विशेष योगदान दे सकेंगे। अपनी रचनात्मक और सृजनात्मक शक्तियों का परिचय करा सकेंगे। प्रेमी परस्पर घनिष्ठता का अनुभव करेंगे। उनकी मुलाकात रोमांचक बनेगी। शेयर- सट्टा से लाभ होगा। संतानों के प्रश्न हल होंगे। मित्रों से लाभ होगा।
शुभ रंग = क्रीम
शुभ अंक : 2
कुंभ (Aquarius): स्वभाव में भावुकता अधिक होने से मानसिक बेचैनी रहेगी। आर्थिक विषयों का आयोजन होगा। माता की तरफ से अधिक प्रेम और भावनाओं का अनुभव होगा। स्त्रियों को सौंदर्य प्रसाधन, वस्त्र या आभूषणों की खरीदी के पीछे खर्च होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। स्वभाव में हठीलापन रहेगा। सार्वजनिक रूप में मानहानि न हो इसका ध्यान रखें।
शुभ रंग = क्रीम
शुभ अंक : 2
मीन (Pisces): कार्य में सफलता पाने के लिए और महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज उत्तम दिन है। आपके विचारों में आज स्थिरता रहेगी, जिससे कोई भी कार्य अच्छी तरह हल कर सकेंगे। कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा।ध जीवनसाथी के साथ निकटता का अनुभव करेंगे। मित्रों के साथ छोटी यात्रा या पर्यटन होगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise