Loading
बंटी पाण्डेय की रिपोर्ट नवादा सदर प्रखंड के अंतर्गत कादिरगंज में स्थित दयानंद आर्यन व्यू पब्लिक स्कूल का 38वां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवादा सदर एसडीएम अमित अनुराग, विशिष्ट अतिथि नवादा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रहे सरवन कुमार, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी प्रतिभा कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद विद्यालय के निदेशक द्वारा मुख्य अतिथि को बुके एवं शाल देकर स्वागत किया गया।ााअन्य अतिथियों का भी स्वागत किया गया। वही विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम मे एक से बढ़कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का जलवा प्रस्तुत किया गया । बच्चों ने अपने अभिनय से अतिथियों एवं अभिभावक का मन मोह लिया । लोगों ने खूब तालियां बजाई और सांस्कृतिक कार्यक्रम का खूब बजाई लुफ्त उठाया। इस कार्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर का नाटक बहुत चर्चित था । नृत्य, लोकगीत, भक्ति गीत, राष्ट्रीय गीत, नुक्कड़ नाटक जैसी प्रस्तुतियां देखने को मिली। विद्यालय का वार्षिकोत्सव इस क्षेत्र में चर्चा के विषय बन गया। सदर एसडीएम अमित अनुराग ने विद्यालय के बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ना चाहिए । अपने लक्ष्य पर सिर्फ चिंतन करना चाहिए। कठिन परिश्रम कर अपने विद्यालय और माता-पिता का नाम रोशन करना चाहिए। पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों को खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेना चाहिए। इससे विद्यार्थियों का बौद्धिक विकास होता है । विद्यार्थियों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। इस कार्यक्रम मे अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित भी किया गया। । मंच संचालन रामचंद्र कुमार सोनी द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि डॉ अनुज कुमार समेत कई अतिथियों ने इस कार्यक्रम में अपनी अपनी बातें रखी। वही विद्यालय बच्चों को शिक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। विद्यार्थियों किस तरह से पढ़े टिप्स भी दिया। विद्यालय के निदेशक मथुरा प्रसाद ने विद्यालय की स्थापना से लेकर वर्तमान तक सारी विस्तृत विषय वस्तु को अपना विचार प्रकट किया । वहीं निर्देशक ने कहा कि विद्यालय के अनुभवी शिक्षकों द्वारा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाती है। नवादा जिला ही नहीं बल्कि राज्य में इस विद्यालय के बच्चों ने अपना सपना को पूरा कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस विद्यालय के बच्चे पढ़ लिखकर कई क्षेत्र में नौकरी पाकर खुशहाल जीवन यापन कर रहे हैं । इस मौके पर आरएसएस की जिला अध्यक्ष ललिता कुमारी, नवादा प्रखंड प्रमुख कन्हैया कुमार ,सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक यमुना प्रसाद ,जिला आर्य समाज के सत्यनारायण ,आर्य विद्यालय की प्रिंसिपल सुमन कुमारी, विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं एनुअल फंक्शन को बेहतर कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विगत दिनों से तैयारी में अहम भूमिका निभाए। कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय रहा। मौके पर कई शिक्षाविद ,बुद्धिजीवी जनप्रतिनिधि ,समाजसेवी उपस्थित थे।