Loading
Thursday, February 12, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
राज्य में 40,84,956 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री (FR) पूर्ण ,उपलब्धि 47.8%
राज्य में 40,84,956 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री (FR) पूर्ण ,उपलब्धि 47.8%
by
Arun Pandey,
February 11, 2026
in
बिहार
उपमुख्यमंत्री सह मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग श्री विजय कुमार सिन्हा ने फार्मर रजिस्ट्री अभियान की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि 11 फरवरी की शाम तक राज्य में 40,84,956 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री (FR) पूर्ण किया जा चुका है, जो कि लक्ष्य का 47.8 प्रतिशत है। यह दर्शाता है कि जिला, अंचल एवं पंचायत स्तर पर अधिकारी और कर्मी मिशन मोड में कार्य कर रहे हैं। कई जिलों ने सराहनीय प्रगति की है और प्रतिदिन हजारों किसानों का पंजीकरण हो रहा है। फार्मर रजिस्ट्री केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि किसानों को योजनाओं का पारदर्शी, त्वरित और सुनिश्चित लाभ दिलाने की आधारशिला है। इससे भूमि और किसान से संबंधित डेटा एकीकृत होगा, जिससे भविष्य में किसी भी योजना का लाभ सीधे पात्र किसानों तक पहुंचाना आसान होगा। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों, अंचल अधिकारियों और राजस्व कर्मियों से इस अभियान को जन-आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
फार्मर रजिस्ट्री में 40 लाख का आंकड़ा पार, उपलब्धि 47.8%
पीएम किसान लाभार्थियों के FR में तेज़ी, कई जिलों ने 50% के आसपास या उससे अधिक प्रगति दर्ज की
फार्मर रजिस्ट्री निबंधन में वैशाली, शिवहर, कटिहार, बेगूसराय और बक्सर में 80 फीसदी का आंकड़ा पर
पटना,11 फरवरी। : राज्य में चल रहे फार्मर रजिस्ट्री (FR) अभियान ने 11 फरवरी 2026 की शाम तक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर ली है। ताज़ा आंकड़ों के अनुसार बुधवार की शाम तक कुल 40,84,956 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण कर लिया गया है, जो कि निर्धारित लक्ष्य का 47.8 प्रतिशत है। वहीं पीएम किसान फार्मर रजिस्ट्री 21,97,778 पर पहुंच गया है। ये 25.69 फीसदी है। यह प्रगति दर्शाती है कि जिला और पंचायत स्तर पर अभियान को मिशन मोड में चलाया जा रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार कई जिलों में पीएम किसान लाभार्थियों के FR कार्य में उल्लेखनीय बढ़त देखी जा रही है। शिवहर (54.1%), कटिहार (50.4%), किशनगंज (41.7%), पूर्णिया (41.4%), भागलपुर (39.8%), वैशाली (35.8%) और सीतामढ़ी (33.7%) जैसे जिलों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इन जिलों में बड़े पैमाने पर कैंप आधारित पंजीकरण, नियमित मॉनिटरिंग और स्थानीय स्तर पर सक्रियता का सकारात्मक असर दिख रहा है।
वैशाली में 76,745, कटिहार में 1,16,878, पूर्णिया में 93,043 और सीतामढ़ी में 95,886 पीएम किसान लाभार्थियों का FR पूर्ण हो चुका है। वहीं मुजफ्फरपुर, पटना, रोहतास, सुपौल, पश्चिम चंपारण जैसे जिलों में प्रतिदिन हजारों की संख्या में FR किए जा रहे हैं।
हालांकि कुछ जिलों जैसे पूर्वी चंपारण (28%), सारण (18%), सीवान (23%), जमुई (20%) और गोपालगंज (34%) में अपेक्षित गति नहीं दिख रही है। विभाग द्वारा इन जिलों में विशेष अभियान, अतिरिक्त कैंप और सघन मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं, ताकि राज्य स्तरीय लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से हासिल किया जा सके।
वहीं फार्मर रजिस्ट्री निबंधन में वैशाली (96%), शिवहर (89%), कटिहार (82%), बेगूसराय (81%) और बक्सर (80%) ने 80 फीसदी का आंकड़ा छू लिया है। शेखपुरा, किशनगंज, पूर्णिया, अरवल, लखीसराय, भागलपुर, जहानाबाद और कैमूर का आंकड़ा फार्मर रजिस्ट्री निबंधन में 60 फीसदी से ऊपर है।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों के भूमि एवं योजना संबंधी डेटा का एकीकृत संकलन हो रहा है, जिससे भविष्य में उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और त्वरित रूप से उपलब्ध कराया जा सकेगा। अभियान की रफ्तार को देखते हुए आने वाले दिनों में उपलब्धि प्रतिशत में और वृद्धि की उम्मीद जताई जा रही है।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise