Loading
Sunday, November 29, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
आज का पंचांग - राशिफल 29 नवम्बर, 2026
आज का पंचांग - राशिफल 29 नवम्बर, 2026
by
Arun Pandey,
November 28, 2026
in
पंचांग-राशिफल
श्री गणेशाय नम: !! दैनिक पंचांग !!
☀ 29 - नवम्बर - 2026
☀ पंचांग
🔅 तिथि पंचमी 09:46 AM
🔅 नक्षत्र पुष्य 05:07 PM
🔅 करण :
गर 02:49 PM
वणिज 02:49 PM
🔅 पक्ष कृष्ण
🔅 योग ब्रह्म 05:08 PM
🔅 वार रविवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 06:43 AM
🔅 चन्द्रोदय 10:03 PM
🔅 चन्द्र राशि कर्क
🔅 सूर्यास्त 05:17 PM
🔅 चन्द्रास्त 10:46 AM
🔅 ऋतु हेमंत
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1948 पराभव
🔅 कलि सम्वत 5128
🔅 दिन काल 10:41 AM
🔅 विक्रम सम्वत 2083
🔅 मास अमांत कार्तिक
🔅 मास पूर्णिमांत मार्गशीर्ष
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 11:16:12 - 11:58:59
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त 03:32 PM - 04:15 PM
🔅 कंटक 09:50 AM - 10:33 AM
🔅 यमघण्ट 12:41 PM - 01:24 PM
🔅 राहु काल 03:38 PM - 04:58 PM
🔅 कुलिक 03:32 PM - 04:15 PM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 11:16 AM - 11:58 AM
🔅 यमगण्ड 11:37 AM - 12:57 PM
🔅 गुलिक काल 02:17 PM - 03:38 PM
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल पश्चिम
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
🔅 वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर, कुम्भ
❤️💛विशेष ~ काशी माता अन्नपूर्णा निमित्त 16 दिवसीय दर्शन पूजन आरंभ [परम्परानुसार]।💛❤️
पं. प्रेम सागर पाण्डेय
नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष परामर्श } रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना
निःशुल्क परामर्श ~ शनिवार
दूरभाष ~ 9122608219
9229042909
❤️💛 29 नवम्बर 2026, रविवार 💛❤️
मेष (Aries): खर्च पर संयम रखने की सलाह आपको देते है, क्योंकि आज धन खर्च का विशेष योग है। धन और लेन-देन संबंधी सभी कार्यों में सावधानी रखने की जरूरत है। किसी के साथ विवाद न हो, इसका ध्यान रखें। मित्रों और परिवारजनों के साथ मनमुटाव होने की और आरोग्य बिगड़ने की संभावना है। आज का दिन मध्यम फलदायी है।
शुभ रंग = गुलाबी
शुभ अंक : 8
वृषभ (Tauras): आज का दिन शुभ फलदायी है। आपकी रचनात्मक ओर कलात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी। मानसिक रूप से आप वैचारिक स्थिरता की अनुभूति करेंगे, जिसके परिणामस्वरुप आप लगन के साथ काम करेंगे। अपना आर्थिक उत्तदायित्व अच्छी तरह से निभा पाएंगे आभूषण, सौंदर्य प्रसाधन और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
मिथुन (Gemini): आज दिनभर शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता और बेचैनी रहेगी। परिवारजनों के साथ कोई घटना होने की संभावना है। आज कोई भी कार्य बिना विचारे नहीं करने की सलाह देते है। आपके व्यवहार से किसी को कोई भ्रम न हो इसका ध्यान रखें। दुर्घटना से संभलें। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा। अनुचित कार्यो में शक्ति का व्यय होगा।
शुभ रंग = लाल
शुभ अंक : 1
कर्क (Cancer): आपके लिए लाभकारी है आज का दिन। आय में वृद्धि होगी। किसी अन्य तरीके से भी आर्थिक लाभ होगा। मित्रों से भेंट होगी। स्त्री मित्रों से विशेष लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। संतान और जीवनसाथी से सुख मिलेगा। विवाह के योग हैं। चिंता से मुक्ति मिलेगी। मित्रों के साथ घूमने जाने की योजना बन सकती है। भोजन सुख के लिए अच्छा दिन है।
शुभ रंग = गुलाबी
शुभ अंक : 8
सिंह (Leo): व्यवसाय हेतु आज का दिन बहुत अच्छा और श्रेष्ठ है। आज हर काम सफलतापूर्वक संपन्न होगा। उच्च पदाधिकारियों की आप पर कृपादृष्टि रहेगी। आज आपका प्रभुत्व चरम सीमा पर रहेगा। पिता की ओर से लाभ के संकेत है। सरकारी कार्यो में लाभ मिलेगा। आरोग्य अच्छा रहेगा। गृहस्थ जीवन मधुरतापूर्ण होगा। जमीन, मकान और संपत्ति के सौदे सफल रहेंगे।
शुभ रंग = लाल
शुभ अंक : 1
कन्या (Virgo): आज आपका दिन अच्छा रहेगा। सगे-संबंधी के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है। स्त्री मित्रों से लाभ होना संभव है। धार्मिक कार्य और धार्मिक यात्रा में व्यस्त रहेंगे। विदेश में रहनेवाले स्नेहीजनों के समाचार से आनंद होगा। भाई-बंधु से लाभ होने की संभावना है। आज का दिन आर्थिक लाभ का दिन है।
शुभ रंग = हरा
शुभ अंक : 3
तुला (Libra): आज आपको नए कार्य की शुरुआत करने की सलाह देते है। भाषा और व्यवहार पर संयम रखना आपके हित में होगा। द्वेष से दूर रहिए और हितशत्रुओं से सावधान रहें। तबियत का ध्यान रखें। आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त करने के लिए अच्छा समय है। जितना संभव हो, पानी और स्त्री से दूर रहें। गहन चिंतन से मन की शांति प्राप्त कर पाएंगे।
शुभ रंग = हरा
शुभ अंक : 3
वृश्चिक (Scorpio): आज आपका दिन कुछ भिन्न तरीके से बीतेगा। स्वंय के लिए आप समय निकाल पाएंगे। मित्रों के साथ घूमना-फिरना, मौज-मस्ती, मनोरंजन, छोटे पर्यटन और भोजन और वस्त्र-परिधान से आप बहुत आनंदित रहेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वाहन सुख प्राप्त होगा। प्रियजन से मुलाकात से मन प्रसन्न रहेगा और वैवाहिक सुख का पूर्ण आनंद प्राप्त होगा।
शुभ रंग = गुलाबी
शुभ अंक : 8
धनु (Sagittarius): आज आप के लिए आर्थिक लाभ का दिन है। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा, जो कि आपके मन को प्रसन्न रखेगा। नौकरी करनेवाले लोगों को नौकरी से लाभ और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि और यश मिलेगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके नीचे कार्य करनेवालों का सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम रखें।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
मकर (Capricorn): मन चिंताग्रस्त और दुविधायुक्त रहेगा। ऐसी मनोदशा में आप किसी भी कार्य में दृढ़ निश्चय नहीं रह पाएंगें। आज के दिन कोई भी महत्वपूर्ण कार्य न करें क्योंकि आज भाग्य साथ नहीं देगा। संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कार्यालय में उच्च पदाधिकारियों की अप्रसन्नता का सामना करना पडेगा। निरर्थक व्यय बढ़ेगा। संतानों के साथ मतभेद होंगे।
शुभ रंग = हरा
शुभ अंक : 3
कुंभ (Aquarius): आज आपके स्वभाव में प्रेम छलकेगा। धनोपार्जन सम्बंधित योजना बन सकती है। स्त्रियों के आभूषण, वस्त्र, सौंदर्य-प्रसाधन के पीछे धन खर्च होगा। माता से लाभ होने की संभावना है। जमीन, मकान और वाहन आदि के सौदों में ध्यान रखना अतिआवश्यक है। विद्योपार्जन करनेवालों को विद्याप्राप्ति में सफलता मिलेगी। स्वभाव में हठीलापन टालिएगा।
शुभ रंग = उजला
शुभ अंक : 4
मीन (Pisces): आज आपका दिन शुभ फलदायी होगा। आपकी सृजनात्मक और कलात्मक शक्तियों में वृद्घि होगी। वैचारिक स्थिरता के कारण आपके कार्य आज अच्छी तरह से संपन्न कर पाएंगे। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन शुभ है। जीवनसाथी के साथ समय अच्छी तरह से बीतेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान मिलेगा।
शुभ रंग = पींक
शुभ अंक : 5
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise