Loading
Wednesday, November 18, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
राज्य में 10 चीनी मिल कार्यरत हो गया है, 5 और चीनी मिल जल्द शुरू किये जायेंगे - सम्राट
राज्य में 10 चीनी मिल कार्यरत हो गया है, 5 और चीनी मिल जल्द शुरू किये जायेंगे - सम्राट
by
Arun Pandey,
November 17, 2026
in
बिहार
मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद कक्ष के सामने बने मंच से सभी जिलों के लिए गन्ना विकास रथ-2026 का शुभारम्भ किया। उन्होंने सभी जिलों के लिए गन्ना विकास रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसका उद्देश्य आधुनिक तकनीक एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी किसानों तक पहुंचाना है।
बिहार में नई चीनी मिलों की स्थापना एवं बंद पड़ी पुरानी चीनी मिलों के पुनरुद्धार के माध्यम से गन्ना उद्योग को मजबूत करना तथा किसानों की आय बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है।
गन्ना विकास रथ के माध्यम से किसानों को उन्नत गन्ना बीज, वैज्ञानिक खेती, जैविक खाद, कृषि यंत्रीकरण पर अनुदान तथा नए क्षेत्रों में निःशुल्क गन्ना बीज की उपलब्धता की जानकारी दी जाएगी।
गन्ना ID एवं गन्ना साथी AI चैटबॉट के जरिए किसानों को डिजिटल सेवाओं से जोडा जाएगा। किसान गोष्ठियों एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जागरूकता भी बढ़ाई जाएगी।
पटना, 17 नवम्बर । मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद कक्ष के सामने बने मंच से गन्ना उद्योग विभाग, बिहार सरकार द्वारा आयोजित गन्ना विकास रथ-2026 का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के लिए गन्ना विकास रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में गन्ना किसानों की समृद्धि, गन्ना उत्पादन में वृद्धि तथा चीनी उद्योग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। राज्य में 10 चीनी मिल कार्यरत हो गया है, 5 और चीनी मिल जल्द शुरू किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि समृद्ध उद्योग सशक्त बिहार के संकल्प के साथ शुरू किया गया यह अभियान किसानों तक आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बिहार में नई चीनी मिलों की स्थापना तथा बंद पड़ी पुरानी चीनी मिलों के पुनरुद्धार के माध्यम से राज्य के चीनी उद्योग को सशक्त बनाया जाएगा। गन्ना खेती न केवल किसानों की आय बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है, बल्कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती और रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि गन्ना विकास रथ-2026 किसानों को आधुनिक तकनीक एवं सरकारी योजनाओं से जोड़ने के साथ-साथ बिहार में गन्ना उत्पादन और चीनी उद्योग के विकास को नई दिशा देगा।
ज्ञातव्य है कि गन्ना विकास रथ के माध्यम से किसानों को उन्नत गन्ना किस्मों, वैज्ञानिक खेती, जैविक खाद एवं आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। गन्ना यंत्रीकरण योजना के तहत कृषि यंत्रों पर अनुदान तथा मुख्यमंत्री गन्ना विकास कार्यक्रम के अंतर्गत प्रमाणित गन्ना बीज पर मिलने वाले अनुदान के प्रति भी किसानों को जागरूक किया जाएगा। नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए निःशुल्क गन्ना बीज की उपलब्धता की जानकारी भी दी जाएगी। डिजिटल तकनीक के उपयोग से किसानों को अधिक सुविधाजनक एवं सुलभ सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। गन्ना ID एवं गन्ना साथी AI चैटबॉट के माध्यम से किसानों को डिजिटल सेवाओं से जोड़ने की पहल की गई है। इसके साथ ही किसान गोष्ठियों एवं नुक्कड़ नाटकों के जरिए किसानों के बीच जागरूकता और जनभागीदारी बढ़ाई जाएगी।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, गन्ना उद्योग मंत्री श्री संजय कुमार, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री संजय कुमार सिंह, गन्ना उद्योग विभाग के सचिव श्री धर्मेन्द्र सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise