Loading
Sunday, October 25, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
मुख्यमंत्री की उपस्थिति में 4,092 करोड़ रूपये के निवेश प्रस्तावों पर 12 औद्योगिक इकाइयों के साथ हुआ समझौता ज्ञापन, राज्य में उद्योग को मिलेगा बढ़ावा, रोजगार के नये अवसर होंगे सृजित
मुख्यमंत्री की उपस्थिति में 4,092 करोड़ रूपये के निवेश प्रस्तावों पर 12 औद्योगिक इकाइयों के साथ हुआ समझौता ज्ञापन, राज्य में उद्योग को मिलेगा बढ़ावा, रोजगार के नये अवसर होंगे सृजित
by
Arun Pandey,
October 24, 2026
in
बिहार
ऊर्जा, टेक्सटाइल, ऑर्गेनिक उत्पाद, ऑटोमोबाइल, एल्युमिनियम, कृषि एवं फूड प्रोसेसिंग आधारित उद्योग और अन्य क्षेत्रों में निवेश की पहल।
निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारकर औद्योगिक विकास, स्थानीय रोजगार और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से होगा विस्तार ।
पटना, 24 अक्टूबर । : मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की उपस्थिति में आज गया जिला स्थित वेलकम होटल बाय आई०टी०सी०, बोधगया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उद्योग विभाग और 12 औद्योगिक इकाइयों के बीच कुल 4,092 करोड़ रूपये के निवेश प्रस्तावों से संबंधित समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए।
बिहार इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिटी गया लिमिटेड (BIMCGL) के शुभारंभ और बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027 के कर्टेन रेजर के अवसर पर हुए इन समझौतों से राज्य में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहन मिलेगा। आज 4,092 करोड़ रूपये के 12 निवेश प्रस्ताव पर MoU की गई :-
1. मिंट लाइफ साइंसेज 1,500 करोड़ रूपये।
2. ए०बी०आई०एस० (ABIS) ग्रुप - 600 करोड़ रूपये।
3. बायोहील एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड 510 करोड़ रूपये।
4. जियोफास्ट इंडस्ट्रीज (1) लिमिटेड 500 करोड़ रूपये
5. कुमार ऑर्गेनिक्स 300 करोड़ रूपये।
6. जियाना इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड 206 करोड़ रूपये।
7. नालंदा ऑटोमेक प्राइवेट लिमिटेड 120 करोड़ रूपये।
8. अमरनाथ टेक्सटाइल 110 करोड़ रूपये
9. माँ भद्रकाली एल्युमिनियम एक्सट्रूजन प्राइवेट लिमिटेड 95 करोड़ रूपये।
10. शिवा एग्रो नेचुरल प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड 51 करोड़ रूपये।
11. वास्तु विहार बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड 50 करोड़ रूपये
12. कनकलया ज्वेलरी 50 करोड़ रूपये
इन प्रस्तावों में ऊर्जा, टेक्सटाइल, ऑर्गेनिक उत्पाद, ऑटोमोबाइल, एल्युमिनियम, कृषि आधारित उत्पाद, बायोटेक्नोलॉजी और अन्य औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़ी इकाइयाँ शामिल हैं। इन क्षेत्रों में निवेश से बिहार में उत्पादन गतिविधियों का विस्तार करने, सहायक उद्योगों को बढ़ावा
देने और रोजगार के अवसर सृजित करने की संभावनाएँ बढ़ेंगी। राज्य सरकार का उद्देश्य बिहार में निवेश के अनुकूल वातावरण विकसित करना, उद्यमियों को प्रोत्साहित करना और राज्य के औद्योगिक आधार को मजबूत बनाना है।
राज्य सरकार की प्राथमिकता समझौता ज्ञापनों को वास्तविक परियोजनाओं में बदलना है, ताकि निवेश प्रस्तावों का लाभ औद्योगिक उत्पादन, रोजगार सृजन और आर्थिक विकास के रूप में सामने आए। इसके लिए औद्योगिक विकास, आधारभूत संरचना के विस्तार और निवेशकों के साथ समन्वय के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री जीतन राम मांझी, उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार, कृषि मंत्री सह गया जिला के प्रभारी मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह, लघु जल संसाधन मंत्री श्री संतोष कुमार सुमन, अन्य जनप्रतिनिधिगण, जापान, थाईलैंड एवं लाओस के राजदूत, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक श्रीमती प्रीता वर्मा, उद्योग विभाग के सचिव श्री कुदंन कुमार, सूचना एवं प्रावैधिकी विभाग के सचिव श्री अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री संजय कुमार सिंह, सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के सचिव श्री नवीन कुमार, मगध प्रमंडल की आयुक्त डॉ० सफीना ए०एन०, मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक श्री विकास वैभव, गया के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर, गया के वरीय पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी, उद्योगपति, निवेशक एवं उद्योग क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise