Loading
Sunday, October 18, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने माँ दुर्गा की पूजा अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने माँ दुर्गा की पूजा अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की
by
Arun Pandey,
October 17, 2026
in
बिहार
पटना, 17 अक्टूबरl भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन और मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज महासप्तमी के अवसर पर श्री दुर्गा पूजा समिति (मून क्लब, जगदेव पथ), श्री दुर्गा पूजा समिति भद्र काली मंदिर (कृष्णा अपार्टमेंट के सामने, बोरिंग रोड) तथा श्री दुर्गा पूजा समिति (बोरिंग रोड चौराहा) के पूजा पंडाल में जाकर माँ दुर्गा का दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने बिहारवासियों को दुर्गा पूजा की बधाई एवं शुभकामनायें दीं। उन्होंने कहा कि माँ का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे। बिहार विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहे और समृद्धि की ओर अग्रसर हो।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक श्री संजय सरावगी, विधान पार्षद श्री संजय मयूख, बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग के उपाध्यक्ष श्री अरविंद कुमार सिंह, जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के० शर्मा सहित आयोजकगण, अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालुगण उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने माँ दुर्गा की पूजा अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की
मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी महासप्तमी के अवसर पर श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव शिव मंदिर खाजपुरा, श्री दुर्गा पूजा समिति राजा बाजार (महावीर स्थान, पिलर नंबर- 60), श्री दुर्गा आश्रम मंदिर पूजा समिति शेखपुरा (पिलर नंबर- 80) एवं श्री श्री दुर्गा पूजा समारोह गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी के पूजा पंडाल में जाकर माँ दुर्गा का दर्शन कर पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की तथा समस्त बिहारवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक श्री संजीव चौरसिया, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष श्री रणवीर नंदन, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के० शर्मा सहित आयोजकगण, अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालुगण उपस्थित थे।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise