Loading
मुज्जफरपुर/पटना 05 अक्टूबर। ललित नारायण मिश्र कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेन्ट, मुजफ्फरपुर का प्रशासन एवं इसके सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उत्तर बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में आई भीषण बाढ़ एवं हाल के दिनों में तटबंधों के टूटने से उत्पन्न विषम परिस्थितियों से बुरी तरह प्रभावित हजारों परिवारों के लाखों की आबादी अपने घर-बार, आजीविका एवं रोजमर्रा की आवश्यकताओं से वंचित होकर अत्यंत गंभीर कठिनाईयों का सामना कर रहे पीडित परिवारों की पीड़ा के प्रति चिन्तित है और अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति सचेत भी।