Loading
पांच जिलों के 1000 से अधिक गांवों का शीघ्र होगा नोटिफिकेशन पटना.11 सितम्बर : राज्य में जमाबंदियों के शुद्धीकरण के लिए 45 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान में खाता, खेसरा, प्लॉट और रैयत के नाम में दर्ज त्रुटियों को दूर किया जाएगा। इस दौरान मापी की जरूरत पड़ने पर संबंधित भूमि की मुफ्त मापी भी कराई जाएगी। राजस्व (सर्वे) प्रशिक्षण संस्थान, शास्त्रीनगर, पटना में शुक्रवार को अपर समाहर्ता (राजस्व) की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने उपरोक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि जो नागरिक अभी तक हमारे पास आते थे, अब हम उनके पास जाएंगे और उनकी जमाबंदी की गलतियों में सुधार करेंगे। उन्होंने कहा कि जमाबंदी में सुधार का दायित्व प्रत्येक अंचल के अंचल अधिकारियों का है।