Loading
नवादा शहर के गुरुदेव आईटीआई में परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थियों को निदेशक विकास कुमार भारद्वाज द्वारा सर्टिफिकेट दे कर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। संस्थान के निदेशक विकास कुमार भारद्वाज ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यार्थियों का अच्छा परफॉर्मेंस एवं रिजल्ट रहा । समारोह में विद्यार्थियों को मार्कशीट देकर सम्मान किया गया। इस संस्थान में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाती है । अनुभवी शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को प्रत्येक दिन वर्ग संचालन किया जाता है। लक्ष्य के अनुसार तैयारी कराई जाती है । इस संस्थान का रिजल्ट अच्छा रहने से विद्यार्थियों मे खुशी देखी गयी। आईटीआई सर्टिफिकेट लेकर रेलवे ड्राइवर .टेक्नीशियन. विद्युत विभाग में बहाली समेत विभिन्न कंपीटिशनों में जो आईटीआई डिग्री धारक को खोजते हैं । वैसे विद्यार्थी अपना फार्म भरकर अपनी मंजिल को आराम से पा सकते हैं । संस्थान के निदेशक विकास ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ पर्यावरण को भी बचाना हमलोंगों का बहुत बड़ा दायित्व है । प्रत्येक विद्यार्थी अपने जन्म दिवस पर एक-एक पौधा अवश्य लगावे ताकि हमारा पर्यावरण बिल्कुल शुद्ध रहे ।