Loading
Friday, September 25, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) का कैंपसबिहार सरकार उपलब्ध कराएगी उपयुक्त. भूमि तथा भवन निर्माण की स्वीकृत लागत का 50 प्रतिशत राज्यांश वहन करेगी.
बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) का कैंपसबिहार सरकार उपलब्ध कराएगी उपयुक्त. भूमि तथा भवन निर्माण की स्वीकृत लागत का 50 प्रतिशत राज्यांश वहन करेगी.
by
Arun Pandey,
September 01, 2026
in
बिहार
युवा कलाकारों को अब राज्य में ही मिलेगा अभिनय कौशल का प्रशिक्षण, – मुख्यमंत्री
बिहार में NSD कैंपस की स्थापना को केंद्र सरकार की सहमति, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय संस्कृति मंत्री के प्रति जताया आभार
मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के अनुरोध पर बिहार में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) के नए कैंपस की स्थापना को केंद्र सरकार ने दी सहमति।
NSD कैंपस की स्थापना से बिहार के युवा कलाकारों को राज्य में ही पेशेवर नाट्य प्रशिक्षण, स्टेजक्राफ्ट एवं उन्नत शोध के बेहतर अवसर मिलेंगे।
पटना 01 सितम्बर l बिहार में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (National School of Drama) के नए कैंपस की स्थापना को केंद्र सरकार की सहमति मिलने पर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय बिहार की समृद्ध नाट्य एवं प्रदर्शन कला परंपरा को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान और नई संभावनाएं प्रदान करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की सांस्कृतिक विरासत अत्यंत समृद्ध रही है। यह कालिदास, रामवृक्ष बेनीपुरी और भिखारी ठाकुर जैसी महान विभूतियों की भूमि है। राज्य की लोक नाट्य एवं प्रदर्शन कलाओं की अपनी विशिष्ट और गौरवशाली परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में NSD कैंपस की स्थापना से राज्य के युवा कलाकारों को पेशेवर नाट्य प्रशिक्षण, स्टेजक्राफ्ट, प्रदर्शन कला और उन्नत शोध के लिए बेहतर संस्थागत अवसर मिलेंगे। प्रतिभाशाली कलाकारों को प्रशिक्षण के लिए राज्य से बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी तथा बिहार की लोक नाट्य परंपराओं और आधुनिक रंगमंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सकेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार ने नाट्य कलाओं के संरक्षण, संवर्धन और समन्वय के लिए बिहार संगीत नाट्य अकादमी की स्थापना की है। NSD का कैंपस इस दिशा में राज्य के प्रयासों को और मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार NSD कैंपस के लिए उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराने तथा भवन निर्माण की स्वीकृत लागत का 50 प्रतिशत राज्यांश वहन करने के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रही है। राज्य सरकार संस्थान की शीघ्र स्थापना के लिए हरसंभव प्रशासनिक सहयोग प्रदान करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में NSD कैंपस की स्थापना केवल एक संस्थान की स्थापना नहीं, बल्कि राज्य की सांस्कृतिक विरासत, युवा प्रतिभाओं और आधुनिक रंगमंच के भविष्य में निवेश है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयास से यह संस्थान बिहार को राष्ट्रीय रंगमंच के मानचित्र पर और अधिक मजबूती से स्थापित करेगा।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise