Loading
Sunday, August 30, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
आज का पंचांग - राशिफल 30 अगस्त , 2026
आज का पंचांग - राशिफल 30 अगस्त , 2026
by
Arun Pandey,
August 29, 2026
in
पंचांग-राशिफल
श्री गणेशाय नम:!!दैनिक पंचांग !
☀ 30 - अगस्त - 2026
☀ पंचांग
🔅 तिथि द्वितीया 09:14 AM
🔅 नक्षत्र उत्तराभाद्रपद रात्रिशेष 04:31
🔅 करण :
गर 09:39 AM
वणिज 09:39 AM
🔅 पक्ष कृष्ण
🔅 योग शूल +03:45 AM
🔅 वार रविवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
🔅 सूर्योदय 05:42 AM
🔅 चन्द्रोदय 07:22 PM
🔅 चन्द्र राशि मीन
🔅 सूर्यास्त 06:18 PM
🔅 चन्द्रास्त 07:14 AM
🔅 ऋतु शरद
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
🔅 शक सम्वत 1948 पराभव
🔅 कलि सम्वत 5128
🔅 दिन काल 12:42 PM
🔅 विक्रम सम्वत 2083
🔅 मास अमांत श्रावण
🔅 मास पूर्णिमांत भाद्रपद
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
🔅 अभिजित 11:24:40 - 12:15:31
☀ अशुभ समय
🔅 दुष्टमुहूर्त 04:29 PM - 05:20 PM
🔅 कंटक 09:43 AM - 10:33 AM
🔅 यमघण्ट 01:06 PM - 01:57 PM
🔅 राहु काल 04:36 PM - 06:11 PM
🔅 कुलिक 04:29 PM - 05:20 PM
🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 11:24 AM - 12:15 PM
🔅 यमगण्ड 11:50 AM - 01:25 PM
🔅 गुलिक काल 03:00 PM - 04:36 PM
☀ दिशा शूल
🔅 दिशा शूल पश्चिम
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
🔅 अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
🔅 वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर, मीन
❤️💛विशेष ~ भद्रा रात्रि 08:50 उपरान्त, भीमचण्डी विन्ध्याचली देव्योर्जयन्ती, रतजग्गा। 💛❤️
पं. प्रेम सागर पाण्डेय
नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष परामर्श } रामजी चक दीघा (स्कूल रोड), पटना
निःशुल्क परामर्श ~ शनिवार
दूरभाष ~ 9122608219
9229042909
राशिफल:30 अगस्त 2026, रविवार
मेष (Aries): आर्थिक और व्यवसायिक रूप से आज का दिन लाभदायक होगा। लंबे समय का वित्तीय आयोजन भी कर सकेंगे। शरीर और मन से स्वस्थ रहेंगे। मित्रों और परिजनों के साथ आनंद में दिन बीतेगा। अधिक लोगों के साथ सम्पर्क में रहने का अवसर मिलेगा। व्यापारी वर्ग अपने व्यापार का विस्तार और आयोजन कर सकेंगे। लोकहित का कार्य आपके हाथ से होगा।
शुभ रंग = पींक
शुभ अंक : 8
वृषभ (Taurus) : आज आप किसी भी कार्य को दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ करेंगे तथा उसमें सफलता भी प्राप्त करेंगे। पिता की ओर से आपको लाभ हो सकता है। विद्याभ्यास में विद्यार्थियों की रुचि बनी रहेगी। सरकारी कार्यों में आर्थिक रूप से सफलता मिल सकती है। संतान के लिए पूंजी निवेश कर सकते हैं।
शुभ रंग = फीरोजा
शुभ अंक : 6
मिथुन (Gemini) : नई योजना की शुरुआत करने के लिए आज अनुकूल दिन है। सरकारी लाभ तथा उच्चाधिकारियों से कार्य का उचित फल भी मिल सकता है। भाई-बंधु तथा आस-पड़ोस के लोगों से हुआ मन-मुटाव दूर हो सकता है। वैचारिक रुप से परिवर्तन की संभावनाएं अधिक हैं। आर्थिक विषयों में सावधानी बरतनी आवश्यक है।
शुभ रंग = लाल
शुभ अंक : 5
कर्क (Cancer) : आज नकारात्मक व्यवहार न करने की सलाह देते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता का अनुभव नहीं कर पाएंगे। निराशा और असंतोष की भावना मन में आज बनी रह सकती है। रिश्तेदारों के साथ भ्रांति न हो इसका विशेष ध्यान रखिएगा। विद्यार्थियों को अभ्यास का अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने की संभावना है। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें।
शुभ रंग = क्रीम
शुभ अंक : 7
सिंह (Leo) : आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। किसी भी कार्य को करने के लिए आप त्वरित निर्णय भी ले सकते हैं। पिता तथा बड़ों की ओर से लाभ होगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। वाणी और वर्तनी में उग्रता दूर करने की सलाह देते हैं। क्रोध की मात्रा अधिक रह सकती है। आरोग्य बिगड़ सकता है।
शुभ रंग = गुलाबी
शुभ अंक : 1
कन्या (Virgo) : आज आपके अहम् का किसी दूसरे व्यक्ति के अहम् के साथ टकराव न हो इसका ध्यान रखने की सलाह देते हैं। शारीरिक थकान और मानसिक तनाव अधिक रहेगा। मित्रों के साथ किसी बात पर आपका मनमुटाव हो सकता है। स्वभाव में आवेश और क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी। धार्मिक कार्यों को लेकर धन का खर्च हो सकता है। आकस्मिक धन खर्च की भी संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और विवाद से दूर रहें तो बेहरत होगा।
शुभ रंग = आसमानी
शुभ अंक : 7
तुला (Libra) : आपका आज का दिन शुभ फलदायी होगा। विविध क्षेत्रों में हुए लाभ से आपको खुशी होगी। आय में भी वृद्धि हो सकती है। मित्रों से लाभ होगा और उनको लेकर खर्च भी हो सकता है। पर्यटन स्थल की सैर आपको रोमांचित करेगी। स्त्री मित्रों से हुई मुलाकात आनंददायी हो सकती है। विवाह के लिए उत्सुक हैं तो अपेक्षित जीवनसाथी मिलने के भी योग हैं। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी।
शुभ रंग = हरा
शुभ अंक : 3
वृश्चिक(Scorpio) : आज का दिन आपके लिए शुभफलदायी होगा। व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। उच्च अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। आप का हर कार्य आज सफलतापूर्वक संपन्न होने के योग बन रहे हैं। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में पदोन्नति भी होने की संभावना है। गृहस्थजीवन में संतान की प्रगति के कारण संतोष का अनुभव होगा।
शुभ रंग = पींक
शुभ अंक : 8
धनु [Sagittarius] : आज आपका स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। शारीरिक रूप से आलस्य और कमजोरी का अनुभव हो सकता है। मन में व्यग्रता रह सकती है। व्यावसायिक रुप से बाधाएं उपस्थित हो सकती हैं। संकटजनक विचार या व्यवहार से दूर रहें तो बेहतर होगा। किसी भी योजना को सावधानी पूर्वक आयोजित करें। प्रतिस्पर्धियों और विरोधियों के साथ विवाद टालने की कोशिश करें।
शुभ रंग = गुलाबी
शुभ अंक : 1
मकर (Capricorn) :आज अचानक धन खर्च होने का योग है। यह खर्च स्वास्थ्य के कारण भी हो सकता है। अथवा तो व्यवहारिक या सामाजिक कार्य के लिए बाहर जाने के कारण भी हो सकता है। खान-पान में ध्यान रखिएगा। क्रोध तथा नकारात्मक विचारो पर संयम रखिएगा। नौकरी या व्यवसाय में अनुकूलता रहेगी। भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद न बढे़ उसका ध्यान रखना आवश्यक है।
शुभ रंग = क्रीम
शुभ अंक : 2
कुंभ (Aquarius) : जो प्रणय के लिए उपयुक्त है उनके लिए प्रणय का आज अनुकूल दिन है। आज का हर कार्य आप दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक करेंगे। प्रवास-पर्यटन की संभावनाएं हैं। अच्छा भोजन और नए वस्त्र की प्राप्ति हो सकती है। भागीदारी से लाभ होगा। वाहनसुख मिलेगा।
शुभ रंग = पीला
शुभ अंक : 9
मीन (Pisces) : आज का दिन आपके लिए शुभफलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज आपके मनोबल और आत्मविश्वास में दृढ़ता का अनुभव होगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में सुख-शांति का वातावरण बने रहने की संभावा है। स्वभाव और वाणी में उग्रता पर संयम रखें। मायके से समाचार आ सकते हैं।
शुभ रंग = पींक
शुभ अंक : 8
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise