Loading
Wednesday, August 26, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
मुख्यमंत्री ने पटना नगर निगम द्वारा आवासीय मकानों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर जारी नोटिस के समाधान के लिए समिति का किया गठन
मुख्यमंत्री ने पटना नगर निगम द्वारा आवासीय मकानों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर जारी नोटिस के समाधान के लिए समिति का किया गठन
उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति गठित.नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्र सदस्य सचिव बने..
by
Arun Pandey,
August 25, 2026
in
बिहार
समिति संबंधित विषय का अध्ययन कर व्यावहारिक एवं जनहितकारी समाधान की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।
पटना, 25 अगस्त । मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने पटना नगर निगम द्वारा आवासीय मकानों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर जारी नोटिस के समाधान के लिए उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में समिति गठित की है। इस समिति में नगर विकास एवं आवास मंत्री श्री नीतीश कुमार मिश्र (सदस्य सचिव) तथा सदस्य के रूप में ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, सहकारिता मंत्री श्री रामकृपाल यादव एवं विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह होंगे।
समिति संबंधित विषय का अध्ययन कर व्यावहारिक एवं जनहितकारी समाधान की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।
पटना नगर निगम द्वारा जारी किये गये नोटिस के समाधान हेतु मुख्यमंत्री से एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल में विधायक श्री संजीव चौरसिया, विधायक श्री रत्नेश कुशवाहा, विधायक श्री श्याम रजक एवं विधायक श्री संजय गुप्ता शामिल थे।
पटना की लगभग 80 प्रतिशत आबादी आवासीय गलियों में छोटे-मोटे व्यवसाय व मेहनत-मजदूरी कर जीवनयापन करती है। आम शिकायत है कि आवासीय एवं गैर-आवासीय क्षेत्रों का उचित मूल्यांकन किए बिना 50 हजार से अधिक पटना वासियों को नोटिस जारी किंए गये हैं। इसका भारी विरोध हो रहा है।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.

Advertise