Loading
Friday, August 21, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
एन.सी.सी. के कमांड अधिकारी कर्नल राजेश बहरी द्वारा.डी.एम. कॉलेज, हरनौत, नालंदा में वार्षिक निरीक्षण एवं समीक्षा की गई
एन.सी.सी. के कमांड अधिकारी कर्नल राजेश बहरी द्वारा.डी.एम. कॉलेज, हरनौत, नालंदा में वार्षिक निरीक्षण एवं समीक्षा की गई
by
Arun Pandey,
August 21, 2026
in
बिहार
हरनौत 21 अगस्त ।
बिहार 38 बटालियन एन.सी.सी. के कमांड अधिकारी कर्नल राजेश बहरी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को जी.डी.एम. कॉलेज, हरनौत, नालंदा में वार्षिक निरीक्षण एवं समीक्षा की गई।
सर्वप्रथम एन.सी.सी. के कैडेट्स ने कमांड अधिकारी को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान की तथा सलामी दी। इसके पश्चात, प्रधानाचार्य डॉ. शंभु नाथ प्रसाद सिन्हा एवं एन.सी.सी. पदाधिकारी संतोष कुमार द्वारा शाल एवं बुके देकर स्वागत किया गया। यह कार्यक्रम अति गरिमामई, उत्साहवर्धक तथा अनुशासनयुक्त रहा।
इसके बाद, कमांड अधिकारी ने कैडेट्स से संवाद करते हुए जीवन में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रीय एकता और समाज सेवा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए भारतीय सशस्त्र बलों में करियर बनाने तथा देश सेवा के विभिन्न सुनहरे अवसरों से अवगत कराया।
दौरे के अगले चरण में उन्होंने महाविद्यालय में संचालित एनसीसी प्रशिक्षण गतिविधियों, ड्रिल, परेड के स्तर और प्रशासनिक पंजियों का बारीकी से निरीक्षण किया तथा कॉलेज के उत्कृष्ट एनसीसी प्रबंधन पर गहरा संतोष व्यक्त किया। इस दौरान परेड और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स की विशेष सराहना की गई, जिससे उनका मनोबल बढ़ा।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. शंभु नाथ प्रसाद सिन्हा, सुनील प्रसाद, ए .एन.ओ. संतोष कुमार, सोनी कुमारी, पी.टी.आई. निखिल राज, 38 बिहार बटालियन एन.सी.सी. के सूबेदार मेजर ललिन्द्र टिग्गा, विशाल पाण्डेय, अन्य पी.आई. स्टाफ एवं भारी संख्या में एन.सी.सी. कैडेट्स उपस्थित रहे। राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ इस भव्य कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise