Loading
Thursday, August 20, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा फोर लेन उन्नयन की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति जताया आभार
मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा फोर लेन उन्नयन की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति जताया आभार
by
Arun Pandey,
August 19, 2026
in
बिहार
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति द्वारा मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा खंड को फोर लेन मानक में उन्नत करने की स्वीकृति पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।
3,590.73 करोड़ रूपये की लागत से 82.578 किलोमीटर लंबे मार्ग का उन्नयन हाइब्रिड एन्युटी मोड (HAM) के तहत किया जाएगा।
परियोजना से उत्तर बिहार में सड़क कनेक्टिविटी बेहतर होगी तथा कृषि, व्यापार, उद्योग, रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
यह परियोजना विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
पटना, 19 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति द्वारा बिहार में मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा खंड के फोर लेन मानक में उन्नत करने की स्वीकृति प्रदान किए जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 3,590.73 करोड़ रूपये की लागत से 82.578 किलोमीटर लंबे इस महत्वपूर्ण मार्ग का फोर लेन उन्नयन उत्तर बिहार के विकास को नई गति प्रदान करेगा। हाइब्रिड एन्युटी मोड (HAM) के तहत बनने वाली इस परियोजना से मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और सोनबरसा क्षेत्र के लोगों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से क्षेत्र में कृषि उत्पादों के परिवहन, व्यापार एवं वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा रोजगार एवं आर्थिक अवसरों का विस्तार होगा। बेहतर सड़क संपर्क से उत्तर बिहार की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी तथा सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास को भी गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बिहार के आधारभूत संरचना विकास को निरंतर मजबूती प्रदान कर रही है। मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा फोर लेन उन्नयन बिहार के विकास की गति को तेज करने और विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद। बिहार के विकास के प्रति केंद्र सरकार का निरंतर सहयोग हमारे समृद्ध बिहार के संकल्प को और मजबूती प्रदान कर रहा है।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise