Loading
Wednesday, August 19, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
9 सूत्री मांगों को लेकर संबद्ध डिग्री महाविद्यालय के शिक्षाकर्मियों का 22 अगस्त से चरणबद्ध आंदोलन
9 सूत्री मांगों को लेकर संबद्ध डिग्री महाविद्यालय के शिक्षाकर्मियों का 22 अगस्त से चरणबद्ध आंदोलन
by
Arun Pandey,
August 19, 2026
in
बिहार
वेतन - पेंशन भुगतान होने तक चरणबद्ध आन्दोलन जारी रहेगा : फैक्टनेब
पटना , 19 अगस्त : पटना उच्च न्यायालय का न्यायादेश एवं बिहार विधान परिषद की शिक्षा समिति की अनुशंसा के आलोक में वेतन - पेंशन भुगतान करने, शैक्षणिक सत्र 2015-18 से 2022-25 कुल आठ वर्षों का परीक्षा परिणाम आधारित वेतन मद बकाया अनुदान राशि को बढ़े हुए मंहगाई दर से अधिसीमा बंधेज समाप्त कर शिक्षाकर्मियों के बैंक खाते में एकमुश्त भुगतान करने, *प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 को रद्द करने*, शासी निकाय सदस्य हेतु विश्वविद्यालय प्रतिनिधि का मनोनयन एवं शिक्षक प्रतिनिधि की चुनाव प्रक्रिया ससमय पुरा करने , समयबद्ध तरीके से सभी विश्वविद्यालयों में सिनेट सदस्य का चुनाव कराने आदि 9 सूत्री मांगों को लेकर संबद्ध डिग्री महाविद्यालय के शिक्षाकर्मी 22 अगस्त को काला बिल्ला लगाकर महाविद्यालय परिसर में एवं 2 सितम्बर को विश्वविद्यालय मुख्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे।
बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ (फैक्टनेब ) के अध्यक्ष डॉ शंभुनाथ प्रसाद सिन्हा महासचिव प्रो राजीव रंजन एवं मीडिया प्रभारी प्रो अरुण गौतम ने बताया कि 22 अगस्त एवं 2 सितम्बर के आन्दोलन के पश्चात् भी बिहार सरकार की निंद नहीं खुलीं तो पटना में अनिश्चितकालीन धरना, प्रदर्शन, घेराव कार्यक्रम प्रारंभ किया जायेगा, जिसकी तिथि एवं रुप रेखा 2 सितम्बर के पश्चात् घोषित किया जायेगा।
फैक्टनेब के मीडिया प्रभारी प्रो अरुण गौतम ने बताया कि राज्यपाल सह कुलाधिपति एवं मुख्यमंत्री को महासंघ की ओर से ज्ञापन सौंपकर आगाह करते हुए अनुरोध किया गया है कि समय रहते संबद्ध डिग्री महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों की चिर लंबित न्यायोचित मांगों की पूर्ति यथाशीघ्र किया जाये अन्यथा हम आन्दोलन को तीव्र करने को बाध्य होंगे।
फैक्टनेब नेताओं ने बताया कि उपरोक्त मांगों को लेकर विश्वविद्यालय स्तर पर सेमिनार, सम्मेलन एवं गोष्ठी का आयोजन जारी है , अगली कड़ी में जिला मुख्यालयों तक विस्तारित किया जायेगा।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise