Loading
Saturday, August 08, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड परियोजना के द्वितीय चरण के निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड परियोजना के द्वितीय चरण के निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण
by
Arun Pandey,
August 07, 2026
in
बिहार
मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड बन जाने से आवागमन सुगम होगा तथा लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी :- मुख्यमंत्री
पटना 07 अगस्त : मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड परियोजना के द्वितीय चरण के अंतर्गत चल रहे निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उन्हें परियोजना की प्रगति एवं अद्यतन स्थिति से अवगत कराया। अधिकारियों ने बताया कि परियोजना के दूसरे चरण के तहत मीठापुर से सिपारा तक का निर्माण अंतिम चरण में है। इसके पूरा होने पर यह एलिवेटेड रोड सीधे पटना जंक्शन (करबिगहिया) स्थित पुराने फ्लाईओवर एवं मीठापुर आर०ओ०बी० गोलंबर से जुड़ जाएगा। इससे दक्षिण पटना के मीठापुर, सिपारा, एतवारपुर, परसा एवं कुरथौल क्षेत्रों के लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी तथा राजधानी की गया, जहानाबाद एवं गया-डोभी फोरलेन (एनएच-83) से कनेक्टिविटी और अधिक सुदृढ़ होगी।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि परियोजना के शेष कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के अंदर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें। इस परियोजना के पूर्ण होने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी, आवागमन सुगम होगा तथा समय की भी बचत होगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के सचिव श्री पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री संजय कुमार सिंह, पटना के जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise