Loading
नवादा.05 अगस्त।केशव कपूर मेमोरियल हॉस्पिटल में राटरी क्लब ऑफ़ नवादा राजश्री के तत्वावधान में तीन दिवसीय निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण का शिविर कार्यक्रम बुधवार को शुरु हुंआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटरी क्लब के जिला गवर्नर अनुनारंग. रोटरी क्लब के फाउंडर राजेश्वर प्रसाद . राजश्री क्लब के सचिव सह केशव कपूर मेमोरियल हॉस्पिटल के निदेशक बसंत प्रसाद. डॉक्टर ओम प्रकाश साहू .आरटी नयन कुमार संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने अनु ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है । इसलिए रोटरी क्लब ऑफ नवादा राजश्री के द्वारा यह कार्यक्रम जनहित में किया जा रहा है। वैसे लोग जो दिव्यांग हैं ऐसे लोगों को कृत्रिम उपकरण लगाकर इनका सपना को साकार किया जाएगा। यह कार्यक्रम होने से लोग स्वालंबी बनकर जीवकोपार्जन कर सकते हैं । वही रोटरी क्लब ऑफ नवादा राजश्री के फाउंडर राजेश्वर प्रसाद राजश्री ने पीड़ित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में निराश होने की जरूरत नहीं है। हौसला को बुलंद रखना चाहिए । हौसला बुलंद होने से लोगों का मंजिल भी मिल जाता है । आज नवादा जिला के वैसे लोगों को जो कई वर्षों से चेहरे पर मायूसी देखी जाती थी आज या इन लोगों को चेहरे पर मुस्कान देखा जा रहा है । नई उम्मीद नहीं किरण बनकर आया है और अब नई उड़ान भरेंगे इनका सपना भी साकार होगा । आज कृत्रिम प्रत्यारोपण होने से लोगों को नई उम्मीद जगी है । खुद तो आत्मनिर्भर बनेंगे ही अब परिवार को भी देखभाल अच्छे से कर पाएंगे । अब दूसरे पर आश्रित नहीं रहेंगे । आज का दिन बहुत ही खुशी का दिन है । वैसे लोग जो लाचार असहाय थे रोटरी क्लब के सौजन्य से कृत्रिम उपकरण आर्टिफिशियल लगाकर का हौसला को चार चांद लगाने का काम किया गया है। सबसे बड़ी सेवा मानव सेवा ही है । वही केशव कपूर मेमोरियल हॉस्पिटल के निदेशक बसंत प्रसाद ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नवादा जिला के लिए यह शिविर ऐतिहासिक शिविर है। आज का दिन बहुत ही खुशी का दिन है । रोटरी क्लब के द्वारा वैसे दिव्यांग 65 लोगों को कृत्रिम उपकरण आर्टिफिशियल लगाकर लोगों को सुकून देने का काम किया गया । इसके लिए नवादा जिला के 14 प्रखंडों से पंचायत स्तर तक इस शिविर में दिव्यांग लोग शिरकत किए। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय शिविर में सैकड़ो लोगों को कृत्रिम उपकरण के माध्यम से लोगों को लाभ पहुंचाया जाएगा। डॉक्टरों द्वारा उचित परामर्श भी दिया गया । क्लब के माध्यम से 200 पौधारोपन भी किया गया। निर्देशक डा वसंत ने लोगों से अपील की कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति एक एक पौधा अवश्य लगावे ताकि हमारा पर्यावरण शुद्ध रहेगा जब पर्यावरण शुद्ध रहेगा. तभी हमारा सेहत बिल्कुल ठीक रहेगा स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। रोटरी क्लब के माध्यम से केशव कपूर मेमोरियल हॉस्पिटल को मरीज की देखरेख के लिए एक एंबुलेंस भी सोपा गया ताकि मरीजों को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ सके। वही रोटरी क्लब के प्रति संस्थान के निदेशक बसंत प्रसाद ने आभार व्यक्त किया । यह कार्यक्रम जारी रहेगा । डॉ विकास कुमार ने आए हुए मरीजों को उचित सलाह एवं परामर्श भी दिया। दिल्ली सेंट्रल स्कूल के विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में भरपूर सहयोग किया। इस मौके पर डॉक्टर ओम प्रकाश साहू .नयन कुमार. अस्पताल के निदेशक रवि कुमार. पूर्व मुखिया राजेंद्र प्रसाद. जदयू नेता मणिलाल कुशवाहा. विक्की कुमार. विनोद यादव. बिट्टू कुमार. शशि कुमार .दिल्ली सेंट्रल स्कूल के निर्देशक प्रेम सिन्हा समेत कई समाजसेवी बुद्धिजीवी शिक्षाविद समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे