Loading
Thursday, July 30, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
बिहार विधानमंडल सदस्यों/ पूर्व सदस्यों हेतु रेल कूपन व्यवस्था के डिजिटलीकरण होगा
बिहार विधानमंडल सदस्यों/ पूर्व सदस्यों हेतु रेल कूपन व्यवस्था के डिजिटलीकरण होगा
by
Arun Pandey,
July 29, 2026
in
बिहार
पटना.29 जुलाई।
आज बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में सदस्यों/ पूर्व सदस्यों हेतु रेल कूपन व्यवस्था के डिजिटलीकरण के संबंध में सभा सचिवालय, संसदीय कार्य विभाग एवं पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों के साथ 12:30 बजे अपराह्न में एक बैठक आयोजित की गई।
बिहार विधानमडल के सदस्यों को रेल/हवांई यात्रा के लिंए सालाना तीन लाख रुपये की मुफ्त यात्रा की सुविधा देय है।रेल यात्रा के लिंए किस्तों खपत के हिसाब से कूपन मिलता है उनके साथ चार सहयात्री कूपन के खर्च से रेल टिकट लेकर सफर कर सकते हैं। हवाई यात्रा करने पर विथानसभा इसके समतुल्य राशि का भुगतान करती है। । पूर्व सदस्यों को इसी तरह की सुविधा डेढ़ लाख रुपये तक ऑर तीन सहयात्री के लिंअंए मिलती है।
इस बैठक में सदस्यों/ पूर्व सदस्यों हेतु रेल कूपन व्यवस्था के डिजिटलीकरण सहित संबंधित अन्य विषयों पर विचार–विमर्श किया गया। रेलवे के अधिकारियों ने माननीय अध्यक्ष को जानकारी दी कि पूरे देश में बिहार विधान सभा पहली विधान सभा होगी जहां रेल कूपन व्यवस्था का डिजिटलीकरण किया जा रहा है। इसके लिए बिहार विधान सभा से सैद्धांतिक सहमति प्राप्त होने के बाद IRCTC द्वारा सॉफ्टवेयर विकसित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
अध्यक्ष ने सभा सचिवालय के पदाधिकारियों को निदेश दिया कि ऐप विकसित करने हेतु सैद्धांतिक अनुमति देने सहित तमाम प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी करें। उन्होंने कहा कि सभा सचिवालय एवं रेलवे समन्वय स्थापित कर 60 दिनों में इस व्यवस्था को लागू कराएं। उन्होंने सभा सचिवालय से एक नोडल पदाधिकारी को नामित करने का निर्देश प्रभारी सचिव को दिया। रेलवे कूपन के डिजिटलीकरण से सदस्यों/ पूर्व सदस्यों को टिकट काउंटर जाकर टिकट लेने की बाध्यता खत्म हो जाएगी। आईआरसीटीसी के पोर्टल पर लॉगिन कर वे कहीं से भी टिकट काट सकेंगे। साथ ही, इस व्यवस्था के लागू होने से सरकार को राजस्व की भी बचत होगी। डिजिटलीकरण के प्रारंभिक चरण में सदस्यों/ पूर्व सदस्यों की सुविधा के लिए वर्तमान रेलवे कूपन व्यवस्था भी चालू रहेगी।
इस बैठक में पटना से खुलने एवं गुजरने वाली रेलगाड़ियों में सदस्यों/ पूर्व सदस्यों के लिए विद्यमान वर्तमान कोटा की भी समीक्षा की गई।
अध्यक्ष ने रेलवे के अधिकारियों को माननीय सदस्यों/ पूर्व सदस्यों की सुविधा के लिए वर्तमान कोटा को बढ़ाने तथा जिन रेलगाड़ियों में वर्तमान में कोटा उपलब्ध नहीं है, उसमें कोटा उपलब्ध कराने संबंधी आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
बैठक में संसदीय कार्य विभाग के प्रधान सचिव श्री रॉबर्ट एल चोंग्थू, पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक श्री दिलीप कुमार, उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक श्री अजय तिवारी, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक श्री संतोष कुमार सहित सभा सचिवालय के वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise