Loading
Sunday, July 26, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल.राजवंशीनगर में 400 बेड के ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के नये भवन का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन
लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल.राजवंशीनगर में 400 बेड के ऑर्थोपेडिक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के नये भवन का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन
by
Arun Pandey,
July 25, 2026
in
बिहार
नये भवन में अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, आई०सी०यू०, स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर एवं ट्रॉमा-इमरजेंसी सहित विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध ।
जांच, उपचार एवं पुनर्वास की सभी आधुनिक सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होने से मरीजों को मिलेगी समग्र स्वास्थ्य सेवा।
बिहार में ही ऑर्थोपेडिक रोगियों को उच्चस्तरीय विशेषज्ञ चिकित्सा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि ।
पटना 25 जुलाई । मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज राजवंशी नगर स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एल०एन० जे०पी०) अस्पताल परिसर में नवनिर्मित 400 बेड क्षमता वाले हड्डी रोग अति विशिष्ट अस्पताल के नये भवन का उद्घाटन किया। उद्घाटन के उपरांत मुख्यमंत्री ने अस्पताल के विभिन्न विभागों, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों एवं उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण किया तथा भर्ती मरीजों से संवाद कर उन्हें मिल रही चिकित्सा सेवाओं और उपचार की जानकारी प्राप्त की। इस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में विश्वस्तरीय मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, अत्याधुनिक आई०सी०यू०, स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर, उन्नत रेडियोलॉजी विभाग, आधुनिक फिजियोथेरेपी यूनिट, ट्रॉमा एवं इमरजेंसी सेवाएं, ओ०पी०डी०, प्लास्टर कक्ष, माइनर ओ०टी०, एम०आर०आई०, थेरेपी कक्ष तथा व्यावसायिक चिकित्सा इकाई जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य बिहार के नागरिकों को अपने ही राज्य में विश्वस्तरीय एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इस आधुनिक अस्पताल के शुरू होने से ऑर्थोपेडिक संबंधी गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए मरीजों को अब दूसरे राज्यों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि एल०एन० जे०पी० अस्पताल में इस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का शुभारंभ उसी संकल्प की एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जहां उपचार और पुनर्वास तक की समस्त सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होने से मरीजों को बेहतर, त्वरित एवं समग्र चिकित्सा सुविधा प्राप्त होगी।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत, सांसद श्री रविशंकर प्रसाद, विधायक श्री संजीव चौरसिया, विधान पार्षद श्री नवल किशोर यादव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त श्री मिहिर कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री कुमार रवि सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल से जुड़े चिकित्सकगण एवं कर्मीगण उपस्थित थे।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise