Loading
Monday, August 10, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
by
Arun Pandey,
July 25, 2026
in
बिहार
पटना..जुलाई।
बिहार विधान सभा सचिवालय में मुद्रणालय स्थापित करने से संबंधित आवश्यक विषयों पर विचार-विमर्श करने हेतु बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार की अध्यक्षता में आज बिहार विधान सभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में सभा सचिवालय के वरीय पदाधिकारियों, गुलजारबाग प्रेस के प्रतिनिधियों एवं बिहार विधान परिषद के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई ।
इस बैठक के दौरान अध्यक्ष ने कहा कि वर्त्तमान में सभा सचिवालय के सत्र से संबंधित औपबंधिक कार्यक्रम संबंधी पुस्तक, अल्पसूचित प्रश्न, तारांकित प्रश्न, बजट संबंधी कटौती प्रस्ताव, अनुमोदन मांगों पर वाद-विवाद, महत्वपूर्ण विपत्रों पर वाद-विवाद, सभी समिति का प्रतिवेदन, लंबित आश्वासनों की सूची, दलगत सूची, मेमो पैड, बड़ा-छोटा लिफाफा, माननीय सदस्यों की उपस्थिति पंजी, बड़ा-छोटा कैलेण्डर आदि का मुद्रण का कार्य बिहार सचिवालय मुद्रणालय, गुलजारबाग, पटना द्वारा किया जाता है तथा सभा सचिवालय द्वारा स्थानीय मेसर्स के माध्यम से सदस्यों से संबंधित लेटर पैड, विधान सभा का लेटर पैड, लिफाफा, डायरी, दूरभाष निर्देशिका, कार पास, विभिन्न प्रकार के बी.टी.सी. फॉर्म, वेतन रजिस्टर एवं अन्य का मुद्रण कराया जाता है।
इस व्यवस्था में आकस्मिक एवं तत्काल दस्तावेजों की ससमय प्रिंटिंग कराने में कठिनाई होती है एवं इन मुद्रकों का सेटअप दूर होने के कारण इनके द्वारा प्रिंटिंग सामग्री को उपलब्ध कराने में भी समय लगता है ।इस दृष्टिकोण से बिहार सचिवालय मुद्रणालय, गुलजारबाग, पटना के अनुसार प्रेस की स्थापना करने का मेरा प्रस्ताव है।
इस प्रस्ताव पर गुलजारबाग प्रेस के प्रतिनिधियों ने अध्यक्ष को बताया कि गुलजारबाग, पटना के अनुसार प्रेस की स्थापना करने हेतु लगभग 2500 sq feet के भवन तथा स्टोर की आवश्यकता होगी, जिसके लिए अध्यक्ष ने सभा सचिवालय के वरीय पदाधिकारियों को स्थान के चुनाव हेतु निर्देशित किया ।
अध्यक्ष ने आगे कहा कि डिजिटल प्रेस की स्थापना से A3 साइज के सभी प्रकार के रंगीन एवं ब्लैक एंड वाइट कार्यों का मुद्रण एवं बाइंडिंग का कार्य किया जा सकेगा ।सचिवालय में डिजिटल प्रेस की स्थापना से प्रशासनिक कार्यों में तेजी, लागत में कमी और दस्तावेजों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। इसके मुख्य लाभों में त्वरित छपाई (प्रिंट ऑन डिमांड) के साथ संवेदनशील और गोपनीय शासकीय दस्तावेज सभा सचिवालय के भीतर ही सुरक्षित रूप से मुद्रित किए जा सकते हैं ।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise