Loading
राची।झारखंड के खूंटी जिले के तोरपा में सोमवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बिजलीके हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से रथ में करंट फैल गया, जिसकी चपेट में आकर दो स्कूली छात्रों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य छात्र झुलस गए। घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।