Loading
पटना.19 जुलाई। बिहार विधानमंडल का सोमवार से मानसून सत्रारंभ हो रहा है।24 जुलाई तक पांच बैठकों का छोटा सत्र भी हंगामेदार.होगा। कई ज्वलंत मुद्दे पर सरकार को वियक्ष का विरोध का सामना होगा। सत्र के पहले दिन दोनों सदनों में अध्यक्ष /सभापति के प्रारंभिक संबोधन.अध्यासी सदस्यों व कार्य मंत्रणा समिति के सदस्यों की घोषणा के बाद चालू वित्तीय वर्ष का 50 हजार करोडड़ रुपये से अधिक का बजट पेश होगा। मौनसून सत्र में विश्वविद्यालय संबंधित नया कानून के लिंए महत्वपूर्ण विधेयक आने के आसार हैं। इसके माध्यम से डिग्री कालेजों पर प्रशासनिक नियंत्रण विश्वविद्यालय से हटाकर उच्च शिक्षा विभाग को देने की तैयारी है। राज्यपाल और सींएम की सहमति से उच्च शिक्षा में सुधार के उपायों के तहत 1976 के कानून में भारी रद्दोबदल की तैयारी है। राज्यपाल सह कुलाधिपति का अधिकार में कटौती और विश्वविद्यालयों की स्वायतता छिनने वाला नया कानून का विरोध तय है। कानून व्यवस्था.फर्जी मुठभेड़.स्टेट हांईवे पर टालटैक्स.मोटरवाहन करों में वृद्धि..पंचायतों को होल्डिंग टैक्स व शुल्क वसूली की छूट..शिक्षकों की नियुक्ति व ट्रांसफर.2011 की जनगणना पर परिसीमन को लेकर पंचायत निकायों का चुनाव टालने जैसे मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा तय है। मानसून सत्र में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव नदारद होंगे। यूरोप की निजी यात्रा से 24 जुलांई को लौटेंगे।