Loading
Wednesday, July 15, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
3,268 राजस्व कर्मचारियों का रैण्डमाइज्ड कंप्यूटर सिस्टम से पारदर्शी स्थानांतरण, मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने किया अनुमोदन
3,268 राजस्व कर्मचारियों का रैण्डमाइज्ड कंप्यूटर सिस्टम से पारदर्शी स्थानांतरण, मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने किया अनुमोदन
by
Arun Pandey,
July 14, 2026
in
बिहार
ऑनलाइन आवेदन और कंप्यूटरीकृत प्रक्रिया से हुआ पदस्थापन, प्रथम वरीयता पर 1,820 कर्मचारियों को मिला मनचाहा स्थान
पटना .14 जुलांई। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने पारदर्शी और तकनीक आधारित स्थानांतरण व्यवस्था की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 3,268 राजस्व कर्मचारियों का रैण्डमाइज्ड कंप्यूटर सिस्टम के माध्यम से स्थानांतरण कर दिया। इस स्थानांतरण प्रक्रिया का अनुमोदन विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कंप्यूटर का बटन क्लिक कर किया।
इस मौके पर माननीय मंत्री डॉ जायसवाल ने कहा कि पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों और रैण्डमाइज्ड कंप्यूटरीकृत प्रणाली के आधार पर संपन्न हुई, जिससे स्थानांतरण में मानवीय हस्तक्षेप की संभावना समाप्त हो गई और पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनी रही।
मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि स्थानांतरण प्रक्रिया में सरकार द्वारा निर्धारित सभी प्राथमिकताओं का पूरी तरह पालन किया गया। सबसे पहले दूरी के आधार पर, उसके बाद महिला कर्मचारियों, पति-पत्नी (स्पाउस ग्राउंड), गंभीर बीमारी, दिव्यांगता तथा पुनः दूरी के आधार पर प्राप्त मामलों का निष्पादन किया गया। उन्होंने कहा कि संवेदनशील परिस्थितियों में कार्यरत कर्मचारियों की जरूरतों को प्राथमिकता देना सरकार की प्रतिबद्धता है।
उन्होंने कहा कि तकनीक आधारित इस नई व्यवस्था से स्थानांतरण प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और भरोसेमंद बनी है तथा भविष्य में भी विभाग इसी प्रणाली के माध्यम से प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करेगा।
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव श्री जय सिंह ने बताया कि स्थानांतरित कर्मचारियों में 3,142 पुरुष और 126 महिला कर्मचारी शामिल हैं। इनमें 1,712 पुरुष एवं 108 महिला कर्मचारियों, यानी कुल 1,820 कर्मचारियों को उनकी प्रथम वरीयता (फर्स्ट चॉइस) के अनुसार पदस्थापन दिया गया है। द्वितीय वरीयता (सेकंड चॉइस)से 380, तृतीय वरीयता (थर्ड चॉइस) 141 यानी कुल 2341 राजस्व कर्मचारियों की पोस्टिंग उनके चॉइस के हिसाब से की गई है। 880 राजस्व कर्मचारियों की पोस्टिंग उनके गृह जिला के बगल में की गई है। उन्होंने कहा कि बिहारभूमि पोर्टल पर राजस्व कर्मचारियों के स्थानांतरण के लिए पोर्टल लाइव करके उनसे आवेदन लिया गया था। उन्हीं के ऑनलाइन आवेदन के आधार पर स्थानांतरण की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया है। इसी प्रक्रिया से शीघ्र ही अमीन का स्थानांतरण भी सुनिश्चित किया जाएगा।
इस अवसर पर अपर सचिव श्री आजीव वत्सराज, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री अनुपम प्रकाश, आईटी मैनेजर श्री आनंद शंकर सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise