Loading
Monday, August 10, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
पटना के सभी 26 अंचलों की रैंकिंग सुधारें, मेरिट पर करें मामलों का निष्पादन : डॉ दिलीप जायसवाल
पटना के सभी 26 अंचलों की रैंकिंग सुधारें, मेरिट पर करें मामलों का निष्पादन : डॉ दिलीप जायसवाल
by
Arun Pandey,
July 14, 2026
in
बिहार
पटना.14 जुलांई। पटना जिले के राजस्व कार्यों की समीक्षा के दौरान राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि राजस्व सेवाओं की वर्तमान परफॉर्मेंस संतोषजनक नहीं है और इसमें तत्काल सुधार लाना होगा।
उन्होंने कहा कि मामलों के निष्पादन में किसी भी प्रकार का "पिक एंड चूज़" नहीं चलेगा। सभी मामलों का निष्पादन केवल मेरिट के आधार पर किया जाए। किसी की भी पैरवी या दबाव में आकर गलत कार्य न करें। सभी समयबद्ध सेवाओं का निर्धारित अवधि में निष्पादन सुनिश्चित करें।
माननीय मंत्री ने कहा कि पटना जिले के सभी 26 अंचलों की रैंकिंग अपेक्षित स्तर पर नहीं है। राजधानी में पदस्थापित अधिकारियों की जिम्मेदारी अधिक है और उन्हें अपनी कार्यशैली में सुधार लाना होगा। उन्होंने निर्देश दिया कि एक माह बाद पुनः समीक्षा की जाएगी और तब तक सभी अंचलों की रैंकिंग में स्पष्ट सुधार दिखना चाहिए। यदि अपेक्षित सुधार नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिन अंचलों में लंबित मामलों (बैकलॉग) की संख्या अधिक है, वहां अतिरिक्त प्रयास कर लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि गरीब और आम लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगने चाहिए। यदि उनका कार्य नियमानुसार है तो तुरंत निष्पादन करें।
माननीय मंत्री ने अधिकारियों से ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की अपील करते हुए कहा, कि ईमानदारी से काम करिए। इससे चेहरे पर भी चमक आएगी और आत्मसंतुष्टि भी मिलेगी। उन्होंने सभी अधिकारियों से अभियान बसेरा 2 के टारगेट को हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया।
बैठक में विभाग के सचिव श्री जय सिंह ने सभी राजस्व सेवाओं एवं समयबद्ध कार्यों का निर्धारित अवधि में निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं सचिव श्रीमती सीमा त्रिपाठी ने प्रस्तुतीकरण (प्रेजेंटेशन) के माध्यम से अंचलवार प्रगति एवं आंकड़ों की समीक्षा करते हुए उपस्थित अंचल अधिकारियों और राजस्व अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को डेटा में सुधार के लिए मेहनत करने के निर्देश दिए।
माननीय मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में पटना जिला के राजस्व कार्यों की समीक्षा के दौरान माननीय मंत्री ने उपरोक्त बातें कहीं। राजस्व (सर्वे) प्रशिक्षण संस्थान, शास्त्रीनगर में आयोजित समीक्षा बैठक में पटना जिले के सभी 26 अंचल के अंचल अधिकारी एवं राजस्व अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में विभागीय सेवाओं यथा दाखिल –खारिज, परिमार्जन प्लस, ई मापी, सरकारी भूमि की पहचान, राजस्व महा–अभियान के आवेदनों की स्थिति, जनशिकायत एवं सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों की स्थिति की समीक्षा की गई। लंबित मामलों के निष्पादन तथा राजस्व प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय के निदेशक श्री सुहर्ष भगत, अपर सचिव श्री प्रशांत सीएच, अपर सचिव डॉ. महेंद्र पाल, अपर सचिव श्री आजीव वत्सराज, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री नवाजिश अनवर, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री अनुपम प्रकाश, सहायक निदेशक सह जनसंपर्क पदाधिकारी सुश्री जूही कुमारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise