Loading
Sunday, July 12, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
बिहार के 222 अनुदानित संबद्ध डिग्री महाविद्यालयों के लगभग 25 हजार शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी करेंगें 14 जुलांई से चरणबद्ध आन्दोलन की शुरुंआत
बिहार के 222 अनुदानित संबद्ध डिग्री महाविद्यालयों के लगभग 25 हजार शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी करेंगें 14 जुलांई से चरणबद्ध आन्दोलन की शुरुंआत
by
Arun Pandey,
July 12, 2026
in
बिहार
*
14 जुलाई को विश्वविद्यालयों मुख्यालयों के समक्ष धरना प्रदर्शन की तैयारी चरम पर : फैक्टनेब
पटना , 12 जुलाई- लंबित मांगों की पूर्ति हेतु अगली कड़ी में आगामी 14 जुलाई को विश्वविद्यालयों मुख्यालयों के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे, तत्पश्चात विधानमंडल सत्र के दौरान 20 जुलाई से 24 जुलाई तक शिक्षक एवं स्नातक विधान पार्षदों को उनके सरकारी आवास पर घेराव करेंगे।
बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ (फैक्टनेब) के अध्यक्ष डॉ शंभुनाथ प्रसाद सिन्हा, महासचिव प्रो राजीव रंजन एवं मीडिया प्रभारी प्रो अरुण गौतम ने बताया कि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय,आरा, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना, मगध विश्वविद्यालय बोधगया, बी आर अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर, जे पी विश्वविद्यालय, छपरा, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा, तिलका मांझी विश्वविद्यालय भागलपुर, मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर, बी एन मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा, पूर्णिया विश्वविद्यालय पूर्णिया में विश्वविद्यालय मुख्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन की तैयारी चरम पर है। सभी विश्वविद्यालयों मुख्यालयों के समक्ष आन्दोलन में शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी बड़ी संख्या में शिरकत करेंगे।
इनकी मांगों में, पटना उच्च न्यायालय का न्यायादेश एवं बिहार विधान परिषद की शिक्षा समिति के अनुशंसा के आलोक में संबद्ध डिग्री महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को नियमित वेतन पेंशन भुगतान करने, शैक्षणिक सत्र 2015-18 से 2022-25 कुल आठ वर्षों का परीक्षा परिणाम आधारित अनुदान राशि बढ़े मंहगाई दर से कर्मियों के बैंक खाते में एकमुश्त भुगतान करने , बिहार सरकार, शिक्षा विभाग का पत्रांक -14/वि.को./Legal/03/18-03 दिनांक 2/01/2019 के अनुपालनार्थ संबद्ध डिग्री महाविद्यालयों को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति तथा सभी कोटि के महिलाओं से शूल्क लेने की पूर्व की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए अन्य योजनाओं की भांति लाभार्थी के बैंक खातों में राशि भेजने की व्यवस्था करने आदि शामिल हैं।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise