Loading
बंटी पाण्डेय की रिपोर्ट नवादा। पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश शुक्रवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर नवादा पहुंचे। यहां स्थानीय एनडीए कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। सर्किट हाउस पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने बुके फूल माला देकर भव्य स्वागत किया। पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने ंआसन्न पंचायती चुनाव का भी जिक्र किया । उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं को धरातल पर मजबूत करने के लिए मेरा हर जिला का दौर जारी है। जनता से सीधा संवाद किया जा सके. जनता की समस्या से रूबरू होकर समस्या का निदान किया जा सके। समाहरणालय के सभागार आयोजित बैठक में पंचायती राज की योजनांओं की समीक्षा की। जिला के वरीय पदाधिकारी के साथ बैठक कर विभिन्न योजनांओं की जानकारी ली एवं समीक्षा की। पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पंचायती राज विभाग द्वारा जो योजनाएं चलाई जा रही है हर हाल में समाज के अंतिम पायदान तक लाभुकों को लाभ मिले। मेरा उद्देश्य यही है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहली प्राथमिकता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास किया जा सके। इसके बाद मंत्री पकरीबरामा की ओर प्रस्थान कर गए। इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष. जनप्रतिनिधि. कार्यकर्ताओं. शिक्षाविद .बुद्धिजीवी समेत कई लोग उपस्थित थे।