Loading
Friday, July 10, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
मुख्यमंत्री 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे
मुख्यमंत्री 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे
नीतिश कुमार की तरह अब सम्राट करेंगे षमीक्षा यात्रा
by
Arun Pandey,
July 10, 2026
in
बिहार
बिहार के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए संगठन एवं सरकार के समन्वय को और मजबूत करेगा एन०डी०ए० :- मुख्यमंत्री
मार्च से पहले सभी जिलों में पी०पी०पी० मोड पर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू करने का लक्ष्य ।
20 सूत्री और नागरिक परिषद से प्राप्त सुझावों के आधार पर जिलास्तरीय समितियों का किया जाएगा गठन।
सभी घरों को सोलर युक्त बनाने के अभियान में एन०डी०ए० नेता एवं कार्यकर्ता करें सहयोग ।
एक करोड़ नए पात्र परिवारों का बनाया जायेगा राशन कार्ड।
मुख्यमंत्री एवं एन०डी०ए० प्रदेश अध्यक्षों की बैठक प्रत्येक तीन माह पर होगी आयोजित ।
पटना, 10 जुलाई ।: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज लोक सेवक आवास स्थित नेक संवाद में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एन०डी०ए०) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय, बिहार के सर्वांगीण विकास तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने एन०डी०ए० के नेताओं एवं जिलाध्यक्षों के साथ नियमित संवाद और बैठक की परंपरा स्थापित कर बिहार में गठबंधन को मजबूत आधार प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देश को विकसित बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं तथा पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने समृद्ध बिहार का जो संकल्प लिया है, उसे पूरा करने के लिए हमलोग पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। बिहार के विकास और जनकल्याण के मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री के साथ एन०डी०ए० घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष कम से कम तीन माह के अंतराल पर मिलकर समस्याओं से अवगत करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सामान्यतः सत्ता परिवर्तन के साथ पूरी प्रशासनिक व्यवस्था बदल जाती है, लेकिन श्री नीतीश कुमार जी के उदार नेतृत्व के कारण बिहार में विकास की निरंतरता बनी रही और गांव-गांव तक विकास की किरण पहुंची है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने प्रत्येक माह जनकल्याण के लिए पाँच विशेष कार्य दिवस निर्धारित किए हैं। प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को प्रखंड स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिनमें प्राप्त आवेदनों का 30 दिनों के अंदर हर हाल में निष्पादन सुनिश्चित किया गया है। यदि किसी आवेदक की समस्या का समाधान संतोषजनक नहीं होता है, तो उसका निपटारा प्रत्येक माह के दूसरे मंगलवार को मुख्यमंत्री स्तर पर आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय सहयोग शिविर में किया जाएगा। आम नागरिकों को त्वरित राहत और न्याय उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक माह की 10 तारीख को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत लगभग एक करोड़ लाभार्थियों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डी०बी०टी०) के माध्यम से पेंशन राशि भेजी जाती है। राज्य के समग्र ग्रामीण विकास और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिये प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के निर्णय से पेंशन राशि 400 रूपये से बढ़ाकर 1100 रूपये की गई है। इसके साथ ही महिलाओं के लिए रोजगार योजनाएं, घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट निःशुल्क बिजली तथा सामाजिक सुरक्षा योजना की राशि में बढ़ोत्तरी के कारण राज्य पर लगभग 9,000 करोड़ रूपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आया है, जिसे सरकार जनहित में वहन कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा गरीबों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराने की योजना से करोड़ों परिवारों को राहत मिली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के गांव-गांव बिजली पहुंचाने के संकल्प को पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने घर-घर बिजली पहुंचाकर साकार किया है। अब राज्य सरकार प्रत्येक घर को सौर ऊर्जा से जोड़ने की दिशा में कार्य कर रही है। प्रथम चरण में 2.5 लाख घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी जिलाध्यक्षों से इस अभियान में सक्रिय सहयोग का आह्वान किया है। बिहार में एक करोड़ नए राशन कार्ड बनाए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। इस संबंध में भारत सरकार से आवश्यक विमर्श हो चुका है। एन०डी०ए० के सभी नेता एवं कार्यकर्ता पात्र परिवारों की पहचान कर उन्हें राशन कार्ड के लिए आवेदन कराने में सहयोग करें। मैं स्वयं 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा कर विकास कार्यों की समीक्षा करूंगा तथा वहीं रात्रि विश्राम भी करूंगा। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी जिलों में मार्च माह से पूर्व पी०पी०पी० मोड पर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों के निर्माण का कार्य प्रारंभ करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 20 सूत्री समिति एवं नागरिक परिषद की बैठकों से प्राप्त सुझावों के आधार पर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे तथा आवश्यकतानुसार जिला स्तर पर समिति के गठन पर भी विचार किया जाएगा।
बैठक को जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा, केंद्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उपेंद्र कुशवाहा, उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, एन०डी०ए० घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष तथा सात विभिन्न जिलों के एन०डी०ए० के जिलाध्यक्षों ने संबोधित किया।
अपने जिले में रात बिताएंगे प्रभारी मंत्री. जिलाध्यक्षों के साथ बनाएं बेहतर तालमेल, NDA की बैठक में फैसला
नीतीश कुमार के सत्ता से हटने के बाद यह पहली बड़ी बैठक थी. जिसमें सरकार के कामकाज पर चर्चा हुई. तमाम घटक दलों के जिला अध्यक्षों से फीडबैक लिया गया. बैठक में जेडीयू अध्यक्ष समेत अन्य दलों के भी बड़े नेता मौजूद थे.एनडीए की बैठक में मंत्रियों के कामकाज पर भी चर्चा हुई और मंत्रियों को प्रभार वाले जिले में रात्रि विश्राम करने के लिए निर्देश भी दिया गया. साथ ही जिला अध्यक्ष के साथ कोऑर्डिनेशन करें, यह भी कहा गया.
बैठक के बाद मंत्री अशोक चौधरी कहा कि कोऑर्डिनेशन की कहीं कोई समस्या नहीं है.वही, मंत्री निशांत कुमार ने कहा, नीतीश कुमार जी ने जो 20 सालों में काम किया है. उसे लोगों के बीच ले जाना है. बिहार के विकास पर काम करना है, इस पर चर्चा हुई है.
बीजेपी नेता और मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि बैठक में सभी जिला अध्यक्षों को विशेष रूप से बुलाया गया था और सबसे फीडबैक लिया गया है. बैठक में सभी विधायक सभी मंत्री और एनडीए घटक दल के नेता शामिल थे.
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise