Loading
Monday, June 29, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
नवादा के जिला प्रभारी मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम का किया शुभारंभ, महिला सशक्तिकरण एवं जनभागीदारी पर दिया बल
नवादा के जिला प्रभारी मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम का किया शुभारंभ, महिला सशक्तिकरण एवं जनभागीदारी पर दिया बल
by
Arun Pandey,
June 28, 2026
in
बिहार
वंटी पांडेय की रिपोर्ट
नवादा,28 जून।
जिला प्रभारी मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने माखर पंचायत में पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम का किया शुभारंभ, महिला सशक्तिकरण एवं जनभागीदारी पर दिया बल*
बिहार सरकार की अभिनव पहल के अंतर्गत प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले "पंचायत विकास दिवस" के अवसर पर आज अकबरपुर प्रखंड के माखर पंचायत में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार-सह-नवादा जिला प्रभारी मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम में भाग लेते हुए ग्रामवासियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद किया तथा पंचायतों को विकास की धुरी बताते हुए जनसहभागिता को और सशक्त बनाने पर बल दिया।
इस बार पंचायत विकास दिवस की थीम "महिला हितैषी ग्राम पंचायत" रखी गई थी। इसी के अनुरूप आयोजित ग्राम सभा में महिलाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं ने सरकार द्वारा संचालित महिला कल्याण एवं सशक्तिकरण योजनाओं से अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को साझा किया तथा पंचायत स्तर पर महिलाओं की भूमिका को और प्रभावी बनाने संबंधी सुझाव भी दिए।
अपने संबोधन में प्रभारी मंत्री ने कहा कि पंचायत विकास दिवस केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास में आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रभावी मंच है। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा में लिए गए निर्णय गांव के विकास की दिशा तय करते हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक, विशेषकर महिलाओं एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जनकल्याण की भावना के साथ कार्य करने तथा सरकार की सभी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" का सामूहिक प्रसारण भी किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता का संकल्प लिया।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी,रजौली,श्री स्वतंत्र कुमार सुमन,जिला पंचायती राज पदाधिकारी,श्री नवीन कुमार पांडेय,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,रजौली श्री गुलशन कुमार के साथ-साथ अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीण उपस्थित थे।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise