Loading
अयोध्या के विश्व प्रसिद्ध राम मंदिर में दान व चढावा चोरी मामले में मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिम्रा ने शुक्कारवार को इस्तीफा कर दिया। बताया जा रहा है कि जांच की निष्पक्षता बनाए रखने और जांच पूरी होने तक यह कदम उठाया गया है। चंपत राय (चंपत राय बंसल) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद के एक प्रमुख भारतीय नेता रहे हैं। वे वर्तमान में अयोध्या में "श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट" के महासचिव थे। राम मंदिर आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। राम मंंदिर में चंदा चोरी के आरोप के बाद से मामला तूल पकड़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार ने राम मंदिर में चंदा विवाद की जांच के लिए तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है. एसआईटी में आईएएस विजय विश्वास पंत, आईपीएस किरण एस और वित्त विभाग के विशेष सचिव नील रतन शामिल हैंअयोध्या के राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के मामले में एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपे जाने के बाद गुरुवार देर शाम आठ लोगों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की गई थी.