Loading
Wednesday, June 17, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
राजधानी पटना की नई प्रस्तावित टाउनशिप का नाम पाटलिपुत्र होगा,यानि पटना में पाटलिपुत्र होगा
राजधानी पटना की नई प्रस्तावित टाउनशिप का नाम पाटलिपुत्र होगा,यानि पटना में पाटलिपुत्र होगा
by
Arun Pandey,
June 17, 2026
in
बिहार
पटना,17 जून।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को पटना जिले के फुलवारीशरीफ प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत इस्माईलपुर ढीबरा स्थित नदियावों में आयोजित शिविर कार्यक्रम में पाटलिपुत्र शहर की परिकल्पना पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा पाटलिपुत्र का प्राचीन नाम ऐतिहासिक महत्व रहा है। पाटलिपुत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की प्रमुखता देने की पहल हुई है। प्राचीन भारत के प्रमुख राजनीतिक, प्रशासनिक और ज्ञान केन्द्रों में पाटलिपुत्र का नाम गिना जाता है।
सीएम स्राट चौधरी ने कहा पटना का नाम बदलने की वजाय हमने राजधानी पटना शहर से बडा टाउनशिप बिकसित कर नया पाटलिपुत्र बनाने की परिकल्पना की है।
सीएम ने कहा कि पाटलिपुत्र सहित र्ज्य में 11 टाउनशिप डेवलप करने की योजना पर काम हो रहा है।पीपी मोड पर इस योजना को लागू करने में छह लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा।राजधानी पटना की नई प्रस्तावित टाउनशिप का नाम पाटलिपुत्र होगा।यानि पटना में पाटलिपुत्र होगा।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को पटना जिले के फुलवारीशरीफ प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत इस्माईलपुर ढीबरा स्थित नदियावों में आयोजित शिविर कार्यक्रम में पाटलिपुत्र शहर की परिकल्पना पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा पाटलिपुत्र का प्राचीन नाम ऐतिहासिक महत्व रहा है। पाटलिपुत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की प्रमुखता देने की पहल हुई है। प्राचीन भारत के प्रमुख राजनीतिक, प्रशासनिक और ज्ञान केन्द्रों में पाटलिपुत्र का नाम गिना जाता है।
सीएम स्राट चौधरी ने कहा पटना का नाम बदलने की वजाय हमने राजधानी पटना शहर से बडा टाउनशिप बिकसित कर नया पाटलिपुत्र बनाने की परिकल्पना की है।
सीएम ने कहा कि त मुख्यमंत्री ने कहा किपाटलिपुत्र सहित बिहार के विभिन्न इलाके में हमलोग टाउनशिप विकसित कर रहे हैं। इसमें 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश होगा। इसके लिये जमीन अधिग्रहण किया जा रहा है। टाउनशिप क्षेत्र में जिन किसानों की भूमि अधिग्रहित होगी उन्हें उचित मुआवजा दिया जायेगा। यदि किसी व्यक्ति के घर में किसी प्रकार की विपदा आती है या बेटी की शादी है तो वैसे लोग जिलाधिकारी को आवेदन दें, उन्हें तत्काल मुआवजा की राशि उपलब्ध करा दी जायेगी।
बिहार सरकार ने 2026 में 11 ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को मंजूरी दी है। इनके मास्टर प्लान अभी तैयार हो रहे हैं, इसलिए सभी टाउनशिप के गांवों और क्षेत्रफल की पूरी सूची सार्वजनिक नहीं हुई है। फिलहाल उपलब्ध आधिकारिक एवं विश्वसनीय सूचनाओं के आधार पर यह विवरण है:
टाउनशिप का नाम
शहर/जिला
संभावित थीम
Patliputra
Patna
एजुकेशन, स्पोर्ट्स, लॉजिस्टिक्स
Hariharnathpuram
Sonepur
एयरो सिटी, परिवहन
Magadh
Gaya
धार्मिक पर्यटन
Mithila
Darbhanga
संस्कृति एवं शिक्षा
Tirhut
Muzaffarpur
कृषि-प्रसंस्करण एवं व्यापार
Vikramshila
Bhagalpur
उद्योग एवं पर्यटन
Ang
Munger
औद्योगिक विकास
Koshi
Saharsa
क्षेत्रीय व्यापार
Purnia
Purnia
पूर्वी बिहार विकास केंद्र
Saran
Chapra
आवासीय एवं वाणिज्यिक विकास
Sitapuram
Sitamarhi
सीमा व्यापार एवं पर्यटन
जिनका क्षेत्रफल सार्वजनिक हुआ है
Patliputra Township (पटना)
कुल विशेष क्षेत्र (Special Area): लगभग 81,730 एकड़
कोर डेवलपमेंट एरिया: लगभग 1,010 एकड़
लगभग 274 गांव शामिल
प्रमुख प्रखंड: Punpun, Fatuha, Sampatchak, Patna Rural, Naubatpur, Dhanarua, Daniyawan, Masaurhi
कोर एरिया के प्रमुख गांव: Pipra, Bajidpur, Panwar, Sikandarpur सहित 12 गांव
Magadh Township (गया)
पूर्व की योजना के अनुसार विशेष क्षेत्र लगभग 22,000+ एकड़
कोर क्षेत्र लगभग 1,600 एकड़
बोधगया-गया कॉरिडोर के आसपास विकास प्रस्तावित है।
Tirhut Township (मुजफ्फरपुर)
मुजफ्फरपुर शहर के बाहरी क्षेत्र में प्रस्तावित
मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट और शहर से जुड़ा क्षेत्र शामिल
विस्तृत गांव सूची अभी जारी नहीं हुई है।
अनुमानित निवेश
सरकार ने अभी सभी 11 टाउनशिप की अलग-अलग लागत घोषित नहीं की है। इनके लिए:
भूमि पूलिंग मॉडल अपनाया जाएगा।
किसानों को कम-से-कम 55% विकसित भूमि वापस मिलेगी।
वित्तपोषण में राज्य सरकार, निजी निवेश और बाहरी संस्थागत सहायता शामिल हो सकती है। सबसे बड़े प्रोजेक्ट
Patliputra (पटना) – सबसे बड़ा
Magadh (गया)
Tirhut (मुजफ्फरपुर)
Mithila (दरभंगा)
Vikramshila (भागलपुर)
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.

Advertise