Loading
Sunday, June 14, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
नवादा में भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन
नवादा में भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन
by
Arun Pandey,
June 14, 2026
in
बिहार
गोविंदपुर (सुघड़ी),नवादा 14 जून।
भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में तथा संजीवन हॉस्पिटल के सौजन्य से गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुघड़ी मध्य विद्यालय में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
इस स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीण क्षेत्र के कुल 180 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय जांच,निःशुल्क दवाइयाँ एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही विकास एवं व्यवहार संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु उचित चिकित्सकीय मार्गदर्शन भी दिया गया।
शिविर में उपस्थित अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया।
इस अवसर पर डॉ. मनोज कुमार एवं डॉ. पिंकी बरनवाल ने अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई तथा मरीजों एवं उनके अभिभावकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, नियमित जांच कराने एवं आवश्यक सावधानियाँ बरतने की सलाह दी।
कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नगर अध्यक्ष श्री राहुल सिन्हा जी, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंदपुर श्री रामाश्रय सिंह जी, श्री नवल किशोर सिंह जी, श्री प्रवीण कुमार जी, और सामाजिक कार्यकर्ता श्री अनूप कुमार जी ने बताया कि समाज के कमजोर,वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों की सेवा के उद्देश्य से भविष्य में भी इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन निरंतर किया जाना चाहिए।
"सेवा ही संगठन" की भावना के साथ आयोजित यह शिविर ग्रामीण जनता के स्वास्थ्य संरक्षण एवं जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise