Loading
Sunday, June 14, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
बिहार नगरपालिका चुनाव,2026 में नयी तकनीकयुक्त ईवीएम और टोटलाईजर मशीन से वोटिंग और काउटिंग का रचेगा इतिहास
बिहार नगरपालिका चुनाव,2026 में नयी तकनीकयुक्त ईवीएम और टोटलाईजर मशीन से वोटिंग और काउटिंग का रचेगा इतिहास
पंचायत चुनाव में आधुनिक तकनीक के उपयोग के आसार
by
Arun Pandey,
June 13, 2026
in
बिहार
पटना, 13 जून।
बिहार नगरपालिका निर्वाचन 2026: "मल्टी पोस्ट S3 मॉडल EVM और "टोटलाइजर" मशीन का होगा पहली बार प्रयोग, दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न
राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार अत्याधुनिक मतदान प्रक्रियाओं में नवाचार के लिए देश भर में अग्रणी रहा है। आयोग एक बार फिर चुनाव सुधार में "मल्टी पोस्ट एस3 मॉडल ई.वी.एम" (Multi Post S3 EVM) और "टोटलाइजर" के उपयोग कर नया इतिहास रचेगा। बिहार के निर्वाचन इतिहास में पहली बार नगर निकाय चुनाव में अत्याधुनिक "मल्टी पोस्ट एस3 मॉडल ई.वी.एम". (Multi Post S3 EVM) और ‘टोटलाइजर’ (Totalizer) मशीन का प्रत्यक्ष रूप से उपयोग किया जा रहा है। आगामी नगरपालिका निर्वाचन, 2026 को पूरी तरह सुरक्षित, पारदर्शी और त्रुटिरहित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आयोग द्वारा युद्ध स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
इसी क्रम में माननीय राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. दीपक प्रसाद के कुशल मार्गदर्शन में राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय, पटना में क्रमशः 12.06.2026 एवं 13.06.2026 को दो दिवसीय विशेष तकनीकी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें पटना, सारण, औरंगाबाद, पूर्वी चम्पारण और सिवान के मास्टर ट्रेनर्स, आई.टी.मैनेजर और डी.आई.ओ. स्तर के पदाधिकारियों का सफलतापूर्वक प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।
आयोग की अभिनव देन है टोटलाइजर मशीन: सचिव
प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए आयोग के सचिव श्री मुकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि यह अभिनव प्रयास नगर निकाय चुनावों को तकनीकी रूप से अधिक सुदृढ़, स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं विश्वसनीय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और दूरगामी कदम है। उन्होंने विशेष रूप से रेखांकित किया कि मतदान प्रक्रिया में अभूतपूर्व सुधार करने की दिशा में S3 मॉडल ईवीएम में टोटलाइजर जैसी तकनीकी विस्तार विशेष रूप से राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार की ही अनूठी देन है, जिसका पहली बार किसी मतगणना प्रक्रिया में लाइव प्रयोग किया जाएगा।
टोटलाइजर मशीन की मुख्य विशेषता
मतगणना के दिन मतगणना परिणाम की निष्पक्षता, शुचिता तथा पारदर्शिता को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार द्वारा प्रथम बार ‘ टोटलाइजर‘ मशीन का उपयोग मतगणना स्थल के प्रत्येक मतगणना हॉल में किया जायेगा। टोटलाइजर मशीन के द्वारा मतगणना परिणाम को किसी बड़े स्क्रीन पर भी प्रदर्शित किया जा सकता है। मतगणना परिणाम को पदवार, अभ्यर्थीवार तथा चरणवार देखा जा सकता है। इसके साथ-साथ पदवार और अभ्यर्थीवार मतगणना परिणाम को समेकित रूप से भी देखा जा सकता है। टोटलाइजर मशीन की सहायता से पूर्व के चरणों का मतगणना परिणाम अथवा पूर्व के किसी मतदान केन्द्र पर प्रयुक्त सीयू के अभ्यर्थीवार मतगणना परिणाम को भी देख सकते हैं, साथ ही आयोग के केन्द्रीकृत सर्वर पर मतगणना के आंकड़ों को संधारित भी किया जा सकता है।
माननीय राज्य निर्वाचन आयुक्त की दूरगामी सोच
प्रशिक्षण सत्र के समापन के अवसर पर माननीय राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. दीपक प्रसाद ने स्पष्ट किया कि नगरपालिका निर्वाचन के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन में इस नई मशीन का सटीक उपयोग बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा उठाया गया यह कदम न केवल राज्य के भीतर निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने में मील का पत्थर साबित होगा, बल्कि आने वाले समय में पूरे देश की चुनावी व्यवस्था के लिए एक रोल मॉडल बनेगा। यह नवाचार साबित करता है कि बिहार प्रशासनिक और तकनीकी सुधारों के मामले में देश का नेतृत्व करने में पूरी तरह सक्षम है।
माननीय आयुक्त द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षित मानव संसाधन के माध्यम से ही जमीनी स्तर पर चुनाव संचालन कराया जाता है और प्राप्त तकनीकी ज्ञान का जिला एवं निकाय स्तर तक शत-प्रतिशत अनुपालन होने से निर्वाचन की प्रक्रिया सुचारू रूप से सम्पन्न की जा सकती है।
प्रथम दिवस का सघन प्रशिक्षण एवं जिलावार सहभागिता
इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL), हैदराबाद के वरिष्ठ तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा दो विस्तृत सत्रों (पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 01:30 बजे तक तथा अपराह्न 02:30 बजे से सायं 07:00 बजे तक) में पटना जिले के आई.टी. मैनेजर, डी.आई.ओ. और मास्टर ट्रेनर्स को S3 ईवीएम का तकनीकी एवं व्यावहारिक प्रदर्शन (Hands-on Training) और मॉक पोल के जरिए प्रशिक्षित किया गया।
प्रथम दिवस प्रशिक्षण का जिलावार सहभागिता विवरण:
नगर निकाय का नामआई.टी. मैनेजर डी.आई.ओ. मास्टर ट्रेनर्स
नगर परिषद्- फुलवारी शरीफ (पटना) 01 0104
नगर परिषद्- दानापुर निजामत (पटना)06
नगर परिषद्- खगौल (पटना)04
द्वितीय दिवस प्रशिक्षण का जिलावार सहभागिता विवरण:
नगर निकाय का नामआई.टी. मैनेजर डी.आई.ओ. मास्टर ट्रेनर्स
नगर परिषद्- सोनपुर (सारण) 01 0104
नगर पंचायत-जम्हौर (औरंगाबाद)04
नगर पंचायत – मदनपुर (औरंगाबाद)04
नगर पंचायत- मधुबन (पूर्वी चम्पारण)02
नगर पंचायत-महराजगंज (सिवान)02
प्रशिक्षण के मुख्य तकनीकी मॉड्यूल:
•मल्टी पोस्ट वोटिंग प्रणाली: इसके तहत एक ही ईवीएम से वार्ड पार्षद, उप-मुख्य पार्षद और मुख्य पार्षद जैसे विभिन्न पदों के लिए बहु-मतदान करने की अत्याधुनिक व्यवस्था का व्यावहारिक संचालन प्रदर्शित किया गया।
•सिक्योर मेमोरी मॉडल (SMM): ईवीएम में डेटा संरक्षण की इस अभेद्य तकनीक के बारे में बताया गया, जो CU के साथ-साथ चुनाव परिणामों का संग्रहण एवं शुचिता सुनिश्चित करती है।
•प्रथम स्तरीय जाँच (FLC) एवं SDPC प्रक्रिया: ईवीएम के जांच के प्रत्येक चरण की तकनीकी और व्यावहारिक शुचिता जांचने के सभी चरणों का अभ्यास कराया गया।
•उम्मीदवार निर्धारण एवं मानचित्रण (Candidate Setting & Mapping): ईवीएम में प्रत्याशियों के डेटा को बिना किसी त्रुटि के मैप और सेट करने की पूरी प्रक्रिया समझाई गई।
•परिणाम प्रदर्शन (Result Display): तेज, पारदर्शी और सटीक त्वरित मतगणना के बाद चुनाव परिणामों को प्रदर्शित करने की विधि का प्रदर्शन हुआ।
प्रशिक्षण प्रक्रम, दक्षता परीक्षण और सहभागिता
बिहार राज्य निर्वाचन आयोग इस आधुनिक तकनीक और सजग मानव संसाधन के बल पर राज्य में एक ऐतिहासिक, निष्पक्ष और आदर्श चुनाव संपन्न कराने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण को श्री एपी राजू - सीनियर डीजीएम (ECIL, हैदराबाद) ने संचालित किया। उनके साथ ECIL के श्री शैलेन्द्र कुमार (प्रबंधक-तकनीकी), श्री आदित्य सीजी (उप प्रबंधक), श्री बी. अमोघ, श्री सिबाराम गौड़ा एवं श्री एस. श्रीकांत (तकनीकी अधिकारी) ने सक्रिय भूमिका निभाई। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों की दक्षता परीक्षण भी किया गया।
इस अवसर पर आयोग की ओर से विशेष कार्य पदाधिकारी श्री संजय कुमार, संयुक्त निर्वाचन आयुक्त श्री शंभू कुमार, अवर निर्वाची पदाधिकारीगण श्री अनिल कुमार पटेल तथा श्री प्रेम प्रकाश एवं सहयोग हेतु श्री आदित्य आनंद (बीपीआरओ) सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मतदाता/नागरिक हेतु सुविधाः मतदाता के लिए ऑनलाईन सुविधा: कोई भी मतदाता / नागरिक राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार के वेबसाईट www.sec.bihar.gov.in पर जाकर निर्वाचन / मतदाता सूची/मतदान केन्द्र तथा अन्य सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं एवं ऑनलाइन दावा/आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति/मतदाता/अभ्यर्थी आयोग में संचालित कॉल सेंटर कोषांग के टोल फ्री नं. 1800-3457-243 पर कॉल करके निर्वाचन संबंधी सूचना, सुझाव या शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise