Loading
Friday, June 26, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
भूमि अधिग्रहण एवं आधारभूत संरचना विकास कार्यों में तेजी लाने का मुख्यमंत्री का निर्देश
भूमि अधिग्रहण एवं आधारभूत संरचना विकास कार्यों में तेजी लाने का मुख्यमंत्री का निर्देश
by
Arun Pandey,
June 12, 2026
in
बिहार
निवेश, औद्योगिक विकास एवं शहरीकरण से संबंधित सभी परियोजनाओं के क्रियान्वयन में समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए।
भूमि अधिग्रहण से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करायें।
सरकार का उद्देश्य है कि बिहार को औद्योगिक एवं आर्थिक विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।
पटना, 12 जून : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में उद्योग विभाग तथा नगर विकास एवं आवास विभाग के साथ भूमि अधिग्रहण तथा आधारभूत संरचना विकास से संबंधित योजनाओं की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की।
बैठक में उद्योग विभाग के सचिव श्री कुंदन कुमार ने विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों के लिये भूमि अधिग्रहण की प्रगति, निवेश परियोजनाओं की प्रगति तथा नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव श्री विनय कुमार ने शहरी विकास योजनाओं के लिए आवश्यक भूमि उपलब्धता/भू-अर्जन की प्रक्रिया, टाउन प्लानिंग का स्वरूप के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।
समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बिहार में निवेश को प्रोत्साहित करने तथा रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए उद्योगों के लिए आवश्यक भूमि एवं आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता तेजी से सुनिश्चित करायें। भूमि अधिग्रहण से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करायें तथा किसी भी प्रकार की प्रशासनिक बाधा को तत्काल दूर किया जाए। निवेशकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करें।
मुख्यमंत्री ने नगर विकास एवं आवास विभाग को निर्देश दिया कि प्रस्तावित औद्योगिक एवं शहरी विकास क्षेत्रों में समेकित आधारभूत संरचना विकसित करने की कार्य योजना पर तेजी से काम करें और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। भूमि पहचान, भूमि अधिग्रहण एवं हस्तांतरण के कार्य की प्रक्रिया तेज करें। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में विकसित किए जा रहे नए औद्योगिक क्षेत्रों एवं सैटेलाइट टाउनशिप परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने हेतु नियमित समीक्षा करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि निवे निवेश, औद्योगिक विकास एवं शहरीकरण से संबंधित सभी परियोजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। सरकार का उद्देश्य है कि बिहार को औद्योगिक एवं आर्थिक विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।
बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त श्री मिहिर कुमार सिंह, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव श्री विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह, उद्योग विभाग के सचिव श्री कुंदन कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री संजय कुमार सिंह, सिविल विमानन विभाग के सचिव श्री नीलेश रामचन्द्र देवरे, एम०एस०एम०ई० के निदेशक श्री अमन समीर, उद्योग विभाग के निदेशक श्री मुकुल कुमार गुप्ता सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise