Loading
Sunday, June 07, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
ग्रामीण सपनों और तकनीक की कहानी कहेगी शॉर्ट फिल्म “गाँव से AI तक”, नवादा में हुआ शुभ मुहूर्त
ग्रामीण सपनों और तकनीक की कहानी कहेगी शॉर्ट फिल्म “गाँव से AI तक”, नवादा में हुआ शुभ मुहूर्त
by
Arun Pandey,
June 06, 2026
in
बिहार
सच्ची कहानियों पर फिल्म बनाना सच में हिम्मत का काम
यह फिल्म गांव के खेतों से, निकलकर आधुनिकता में स्थापित होता, युवा की कहानी कहेगी:सागर इंडिया
बंटी पाण्डेय की रिपोर्ट
नवादा, 07 जून । बिहार की पहली ऐसी पंचायत बनने का गौरव प्राप्त करने वाली ओरैना पंचायत, जिसने अपने प्रतिभाशाली बच्चों को बिहार AI समिट 2026 में भाग लेने के लिए भेजकर एक नया इतिहास रचा।अब उसी प्रेरणादायक यात्रा को बड़े पर्दे पर उतारने जा रही है। इस ऐतिहासिक पहल पर आधारित बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म “गाँव से AI तक” का शुभ मुहूर्त शनिवार को नवादा स्थित द सेलिब्रेशन होटल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर फिल्म से जुड़े कलाकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों तथा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों की इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के साथियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का उद्घाटन नवादा नगर परिषद की मुख्य पार्षद पिंकी कुमारी ने किया। वहीं पूर्व मुख्य पार्षद संजय साव उद्घाटनकर्ता के रूप में उपस्थित रहे।
फिल्म “गाँव से AI तक” बिहार के ग्रामीण क्षेत्र के उन प्रतिभाशाली बच्चों की वास्तविक प्रेरक यात्रा पर आधारित है, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद बिहार AI समिट 2026 में भाग लेकर नई तकनीकी दुनिया से परिचय प्राप्त किया। फिल्म में यह दिखाया जाएगा कि किस प्रकार बच्चों और उनके अभिभावकों को जागरूक कर उन्हें इस महत्वपूर्ण सम्मेलन तक पहुँचाया गया तथा इसके लिए आवश्यक संसाधनों और सहयोग की व्यवस्था की गई।
फिल्म का निर्देशन नवादा के ही बॉलीवुड अभिनेता निर्देशक सागर इंडिया कर रहे हैं, जबकि इसके निर्माता संजय साव हैं। फिल्म का निर्माण परू एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जा रहा है ।
बिहार छात्र संसद इस परियोजना से सहयोगी संस्था के रूप में जुड़ी हुई है।
कास्टिंग की जिम्मेदारी काशिका कास्टिंग ने संभाली है।
इस फिल्म में अधिकतर कलाकार स्थानीय होंगे कुछ कलाकार कुछ कलाकार मुंबई के होंगे इस फिल्म की अधिकांश शूटिंग रियल लोकेशन ओरैना पंचायत नवादा जिले के विभिन्न स्थान पर एवं पटना और कुछ हिस्से की शूटिंग बाहर दूसरे राज्यों में की जाएगी।
इस फिल्म में स्थानीय कलाकारों को मौका मिलेगा जिससे वह अपने प्रतिभा को एक मंच प्रस्तुत कर सकेंगे।
सागर इंडिया ने बताया कि बतौर निर्देशक उन्हें सच्ची कहानी आकर्षित करती है इस फिल्म की कहानी भी सच पर आधारित है जो गांव के बच्चों के सपने को तकनीक के माध्यम से नए पंख देता है।
फिल्म की स्टार कास्ट में सागर इंडिया, अनुराधा पंडित, राज लक्ष्मी, आदित्य आर्यन, संजय साव और प्रशांत मानव प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में प्रशांत मानव का किरदार ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को तकनीकी शिक्षा और अवसरों से जोड़ने वाले एक प्रेरक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में दिखाई देगा।
इस फिल्म में फिल्मअभिनेत्री अनुराधा पंडित अभिनेत्री से नेत्री के रूप में नजर आएंगी वह इस फिल्म में मुखिया का चरित्र निभाएंगी। फिल्म में कैमरा प्रोडक्शन मेकअप कॉस्टयूम कुल मिलाकर पूरी यूनिट नवादा बिहार की होगी।
शुभ मुहूर्त समारोह में मगहिया गुरु के नाम से प्रसिद्ध अविनाश जी, सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ मुदगल, हीरा जी सहित फिल्म की पूरी टीम और स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
फिल्म निर्माताओं के अनुसार “गाँव से AI तक” केवल एक शॉर्ट फिल्म नहीं, बल्कि ग्रामीण युवाओं के सपनों, शिक्षा, तकनीकी नवाचार और बदलते भारत की कहानी है। यह फिल्म समाज को यह संदेश देगी कि अवसर मिलने पर गाँव के बच्चे भी विज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल कर सकते हैं।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे नवादा जिले और बिहार के लिए गौरव का विषय बताया। पहले भी फिल्म अभिनेता सागर इंडिया ने निर्देशक के तौर पर अपनी शॉर्ट फिल्म महापर्व बनाकर फिल्म की समीक्षा जगत में और आम लोगों के बीच लोकप्रिय हो चुके हैं। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होगी और इसके प्रदर्शन की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise