Loading
Friday, June 05, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
21 जून को होने वाली नीट परीक्षा-2026 के आयोजन में निर्धारित मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें :- मुख्यमंत्री
21 जून को होने वाली नीट परीक्षा-2026 के आयोजन में निर्धारित मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें :- मुख्यमंत्री
by
Arun Pandey,
June 05, 2026
in
बिहार
राज्य के परीक्षा केन्द्रों पर स्वच्छ, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करें।
नीट परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु बिहार राज्य की सभी सरकारी बसों में आवागमन निःशुल्क होगा, इसकी समुचित व्यवस्था करें।
सभी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें।
प्रश्न पत्रों की सुरक्षा, परीक्षा केंद्रों की निगरानी तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें।
अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों की सुविधा के लिए यातायात प्रबंधन एवं आवश्यक सूचना तंत्र को प्रभावी बनाया जाए तथा उनकी सहूलियत का ख्याल रखें।
पटना, 05 जून। मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-2026 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। समीक्षा बैठक में परीक्षा के सफल, निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन के लिए की जा रही व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।
बैठक में सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ० बी० राजेन्दर ने 21 जून 2026 को होने वाली नीट परीक्षा के आयोजन हेतु की जा रही तैयारियों / व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य के 35 जिलों के 331 केन्द्रों पर परीक्षा संचालन की व्यवस्था की गयी है। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त बनाने हेतु प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य के परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा के आयोजन में किसी प्रकार की लापरवाही न हो तथा सभी निर्धारित मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। सभी तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना
राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नीट परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु बिहार राज्य की सभी सरकारी बसों में आवागमन निःशुल्क होगा, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें। सभी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रश्न पत्रों की सुरक्षा, परीक्षा केंद्रों की निगरानी तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें। किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा कदाचार की सूचना मिलने पर तत्काल कठोर कार्रवाई करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा सहायता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों की सुविधा के लिए यातायात प्रबंधन एवं आवश्यक सूचना तंत्र को प्रभावी बनाया जाए तथा उनकी सहूलियत का ख्याल रखें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ० बी० राजेन्दर, मुख्यमंत्री के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह, गृह विभाग के सचिव श्री कुंदन कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री संजय कुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise