Loading
Thursday, June 04, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
सड़कों एवं पुलों के निर्माण की गुणवत्ता और रख-रखाव में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी :मुख्यमंत्री
सड़कों एवं पुलों के निर्माण की गुणवत्ता और रख-रखाव में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी :मुख्यमंत्री
by
Arun Pandey,
June 04, 2026
in
बिहार
राज्य के सभी पुलों का विशेषज्ञों से नियमित निरीक्षण तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षा ऑडिट सुनिश्चित करायें।
राज्याधीन सड़कों एवं पुलों के निर्माण तथा रख-रखाव के लिए धन की कोई कमी नहीं होनी चाहिए।
सभी सड़कों एवं पुलों का गुणवत्तापूर्ण रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए।
मुंगेर (सफियाबाद)-बरियारपुर-घोरघट-सुल्तानगंज-भागलपुर-सबौर फोरलेन गंगा पथ परियोजना पर को हाइब्रिड एन्यूटी मोड पर कराएं।
सुरक्षित, सुदृढ़ एवं आधुनिक सड़क अवसंरचना के निर्माण हेतु सरकार प्रतिबद्ध ।
पटना, 04 जून :- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में पथ निर्माण विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।
बैठक में पथ निर्माण विभाग के सचिव श्री पंकज कुमार पाल ने विभाग में विभिन्न सड़क एवं पुल परियोजनाओं की प्रगति, रख-रखाव तथा भावी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़कों एवं पुलों के निर्माण की गुणवत्ता तथा उनके रख-रखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो यह सुनिश्चित करें। जनता को सुरक्षित, सुगम एवं गुणवत्तापूर्ण सड़क संपर्क उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि सड़कों एवं पुलों के निर्माण तथा अनुरक्षण कार्यों के लिए आवश्यक वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता तथा प्रबंधन बेहतर ढंग से करें ताकि परियोजनायें ससमय एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण हो सकें। राज्य के सभी पुलों का विशेषज्ञों से नियमित निरीक्षण तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षा ऑडिट सुनिश्चित करायें।
मुख्यमंत्री ने मुंगेर (सफियाबाद) बरियारपुर-घोरघट-सुल्तानगंज-भागलपुर-सबौर फोरलेन गंगा पथ परियोजना की प्रगति की समीक्षा के क्रम में में कहा कि हाइब्रिड एन्यूटी मोड के तहत इस परियोजना पर काम करें। इस महत्वपूर्ण परियोजना के कार्यों को
समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से आगे बढ़ायें ताकि पूर्वी बिहार की कनेक्टिविटी को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके तथा क्षेत्र के आर्थिक एवं पर्यटन विकास को गति मिले।
बैठक में पथ निर्माण मंत्री श्री कुमार शैलेन्द्र, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, पथ निर्माण विभाग के सचिव श्री पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री संजय कुमार सिंह, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री शीर्षत कपिल अशोक सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise