Loading
Thursday, June 04, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
मुख्यमंत्री ने खगड़िया-पूर्णिया राष्ट्रीय राजमार्ग को चार लेन बनाये जाने के लिये 3,936 करोड़ रुपये की मंजूरी दिये जाने पर प्रधानमंत्री का जताया आभार, निर्णय को बताया ऐतिहासिक
मुख्यमंत्री ने खगड़िया-पूर्णिया राष्ट्रीय राजमार्ग को चार लेन बनाये जाने के लिये 3,936 करोड़ रुपये की मंजूरी दिये जाने पर प्रधानमंत्री का जताया आभार, निर्णय को बताया ऐतिहासिक
by
Arun Pandey,
June 03, 2026
in
बिहार
पटना, 03 जून :- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सी०सी०ई०ए०) ने आज बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 और राष्ट्रीय राजमार्ग-231 के खगड़िया-पूर्णिया खंड को चार लेन में उन्नत करने की परियोजना को मंजूरी दे दी है। 143.529 किलोमीटर लंबी इस परियोजना पर 3,936.05 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और इसे बिल्ड ऑपरेट ट्रांसफर (बी०ओ०टी०) मॉडल पर विकसित किया जाएगा। इसके लिये मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताते हुये कहा कि बिहार के विकास को नई रफ्तार देने वाला यह ऐतिहासिक निर्णय है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की प्रगति के लिये आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का मार्गदर्शन और सहयोग लगातार मिल रहा है। राज्य में केन्द्र सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण योजनाओं को पूर्ण किया गया है, जिसका लाभ बिहारवासियों को मिल रहा है। कई योजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है। खगड़िया-पूर्णिया खंड को चार लेन में उन्नत करने की परियोजना से सीमांचल एवं कोसी क्षेत्र की कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी। राज्य में सड़क अवसंरचना को मजबूत करने, क्षेत्रीय आर्थिक विकास को गति देने और राज्य के विभिन्न हिस्सों को बेहतर संपर्क उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। सड़क उन्नयन के बाद आवागमन सुगम होगा और समय की बचत होगी। साथ ही क्षेत्रीय संपर्क और सामाजिक-आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। इस परियोजना से माल और यात्रियों की आवाजाही तेज होगी, जिससे व्यापार, कृषि, उद्योग और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।संख्या-cm-365
03/06/2026
मुख्यमंत्री ने खगड़िया-पूर्णिया राष्ट्रीय राजमार्ग को चार लेन बनाये जाने के लिये 3,936 करोड़ रुपये की मंजूरी दिये जाने पर प्रधानमंत्री का जताया आभार, निर्णय को बताया ऐतिहासिक
पटना, 03 जून 2026 :- माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सी०सी०ई०ए०) ने आज बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 और राष्ट्रीय राजमार्ग-231 के खगड़िया-पूर्णिया खंड को चार लेन में उन्नत करने की परियोजना को मंजूरी दे दी है। 143.529 किलोमीटर लंबी इस परियोजना पर 3,936.05 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे और इसे बिल्ड ऑपरेट ट्रांसफर (बी०ओ०टी०) मॉडल पर विकसित किया जाएगा। इसके लिये मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताते हुये कहा कि बिहार के विकास को नई रफ्तार देने वाला यह ऐतिहासिक निर्णय है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की प्रगति के लिये आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का मार्गदर्शन और सहयोग लगातार मिल रहा है। राज्य में केन्द्र सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण योजनाओं को पूर्ण किया गया है, जिसका लाभ बिहारवासियों को मिल रहा है। कई योजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है। खगड़िया-पूर्णिया खंड को चार लेन में उन्नत करने की परियोजना से सीमांचल एवं कोसी क्षेत्र की कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी। राज्य में सड़क अवसंरचना को मजबूत करने, क्षेत्रीय आर्थिक विकास को गति देने और राज्य के विभिन्न हिस्सों को बेहतर संपर्क उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। सड़क उन्नयन के बाद आवागमन सुगम होगा और समय की बचत होगी। साथ ही क्षेत्रीय संपर्क और सामाजिक-आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। इस परियोजना से माल और यात्रियों की आवाजाही तेज होगी, जिससे व्यापार, कृषि, उद्योग और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise