Loading
Tuesday, June 02, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
*बिहार के सभी महान विभूतियों का स्थली आदर्श ग्राम के रूप में विकसित हो: विवेक ठाकुर*
*बिहार के सभी महान विभूतियों का स्थली आदर्श ग्राम के रूप में विकसित हो: विवेक ठाकुर*
by
Arun Pandey,
June 02, 2026
in
बिहार
नवादा।
भाजपा नेता एवं नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने विगत दिनों बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात के दौरान बिहार के सभी महान विभूतियों के स्थली को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने हेतु आग्रह किया था। जिसपर मुख्यमंत्री ने बिहार के सभी महान विभूतियों की जन्मस्थलियों का सर्वेक्षण कराने तथा चरणबद्ध तरीके से उन्हें "आदर्श ग्राम" के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना तैयार करने हेतु निर्देशित किया है। इस पहल के लिए सांसद ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।
सांसद विवेक ठाकुर ने कहा बिहार ज्ञान, संस्कृति, आध्यात्म, स्वतंत्रता संग्राम, सामाजिक सुधार और राष्ट्र निर्माण की महान परंपरा का केंद्र रहा है। ऐसे में उन महापुरुषों से जुड़े स्थलों को संरक्षित एवं विकसित करना समय की आवश्यकता है, जिन्होंने अपने विचारों और कार्यों से देश-दुनिया को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि बिहार की नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास और महान व्यक्तित्वों से जोड़ने के लिए उनकी स्थलियों को प्रेरणा केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
सांसद विवेक ठाकुर ने विशेष रूप से नवादा लोकसभा के महान विभूतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह लोकसभा भी ऐतिहासिक, आध्यात्मिक और सामाजिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध रहा है। महान स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह, जवाहर रजवार इत्यादि की स्मृतियों को संरक्षित कर उसका समग्र विकास किया जाएगा।
सांसद विवेक ठाकुर ने कहा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कुशल नेतृत्व एवं सुशासन के संकल्प से बिहार निश्चित ही विकास, समृद्धि एवं आत्मनिर्भरता के नए आयाम स्थापित करेगा।
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise