Loading
Friday, May 29, 2026
Login / Register
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
×
देश
बिहार
झारखंड
राजनीति
अपराध
खेल
करियर
कारोबार
पंचांग-राशिफल
लाइफ स्टाइल
विदेश
ओपिनियन
विशेष
Home
News
बिहार BJP संगठन में बड़ा बदलाव: हरिभूषण ठाकुर बचौल उपाध्यक्ष बने
बिहार BJP संगठन में बड़ा बदलाव: हरिभूषण ठाकुर बचौल उपाध्यक्ष बने
by
Arun Pandey,
May 29, 2026
in
बिहार
पटना,29 मई।
बिहार BJP संगठन में बड़ा बदलाव: पूर्व विधायक हरिभूषण ठाकुर बने उपाध्यक्ष,विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह को प्रदेश कोषाध्यक्ष
पटना,29 मई । भारतीय जनता पार्टी के बिहार अध्यक्ष संजय सरावगी ने आज साढे पांच महीने बाद अपनी टीम की घोषणा की है। दिलीप जायसवाल के मंत्री बनने पर पिछले वर्ष 15 दिसम्बर को पूर्व मंत्री सरावगी अध्यक्ष बने हैं। वे कई बार से दरभंगा शहर से विधायक हैं।
प्रदेश भाजपा के सांगठनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार की गई है। इस नए बदलाव के तहत 14 उपाध्यक्ष,5 महामंत्रीएव॔ 14 मंत्री बनाए गए हैं। को संगठन में प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है।
नई टीम में पुराने और युवा चेहरों का संतुलन बनाया गया है।
प्रदेश महामंत्री में राजेश झा उर्फ राजू झा सरोज रंजन पटेल, धनराज शर्मा, प्रीति शेखर और नितिन अभिषेक के नाम शामिल हैं।
पूर्व विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल सहित 14 नेताओं को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह को प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा राजेश सिन्हा और अंकुर गुप्ता को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अक्षय कुमार को प्रदेश मुख्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया है।
नई टीम में 22 नए चेहरों को शामिल किया गया है, जबकि 16 पूर्व पदाधिकारियों को दोबारा जिम्मेदारी दी गई है।
नई प्रदेश कमेटी में पिछड़े, अति पिछड़े और दलित समुदायों को अपेक्षाकृत अधिक प्रतिनिधित्व दिया गया है। पार्टी के अनुसार, कमेटी में 12 अति पिछड़ा, छह पिछड़ा और तीन दलित समाज के नेताओं को स्थान दिया गया है। इसके अलावा छह भूमिहार, छह राजपूत, चार ब्राह्मण और एक कायस्थ नेता को भी जिम्मेदारी दी गई है। भूमिहार और राजपूत समुदाय को बराबर प्रतिनिधित्व मिला है।
प्रदेश कमेटी में एक विधायक, तीन पूर्व विधायक और एक पूर्व सह क्षेत्रीय प्रभारी को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं।
प्रदेश भाजपा के सांगठनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार की गई है। इस नए बदलाव के तहत 14 उपाध्यक्ष,5 महामंत्रीएव॔ 14 मंत्री बनाए गए हैं। को संगठन में प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है।
नई टीम में पुराने और युवा चेहरों का संतुलन बनाया गया है।
प्रदेश महामंत्री में राजेश झा उर्फ राजू झा सरोज रंजन पटेल, धनराज शर्मा, प्रीति शेखर और नितिन अभिषेक के नाम शामिल हैं।
38 प्रदेश पदाधिकारियों की
सूची में पूर्व विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल सहित 14 नेताओं को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह को प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा राजेश सिन्हा और अंकुर गुप्ता को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अक्षय कुमार को प्रदेश मुख्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया है।
. भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी सूची में 38 नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावे राकेश कुमार, संतोष पाठक, मनोज कुमार सिंह, अन्नपूर्णा पासवान, रामा सिंह, पवन जायसवाल और प्रणव कुमार यादव समेत 14 नेताओं को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है.वहीं संतोष रंजन राय, नंद प्रसाद चौहान, अनिल ठाकुर, मुकेश शर्मा, शीला कुशवाहा और बलराम मंडल को भी संगठन में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. जातिगत समीकरण का भी खास ख्याल रखा गया है. पिछड़ों और अति पिछड़ों को संजय सरावगी ने खास तरजीह मिली है.
प्रदेश महामंत्री पद पर सरोज रंजन पटेल, धनराज शर्मा, प्रीति शेखर, नितिन अभिषेक और राजेश झा उर्फ राजू झा को जिम्मेदारी सौंपी है.
इसके साथ ही सुषमा साहू, जनमेजय कुमार सिंह और रागिनी रानी को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।
भाजपा ने नई टीम के जरिए जातीय और क्षेत्रीय संतुलन बनाने की कोशिश की है. इसी के साथ ही बीजेपी ने मोर्चा के अध्यक्षों का भी ऐलान कर दिया है. जितेंद्र सिंह को युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि विधायक निशा सिंह को महिला मोर्चा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है. पूर्व मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी को ओबीसी मोर्चा और विधायक सुजीत पासवान को अनुसूचित जाति मोर्चा का जिम्मा मिला है. निरंजन पंजियार थारू को अनुसूचित जनजाति मोर्चा और मो. महबुल हक को अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं राम सुमिरन सिंह को किसान मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है.
you may also like
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
by david hall
descember 09, 2016
Maecenas accumsan tortor ut velit pharetra mollis.
Advertise